कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायल
नई दिल्ली। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात करीब 10:10 बजे एक कार पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे, और गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में बताया, "हमें रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कश्मीरी गेट के पास एक कार पर फायरिंग हुई है।
मौके पर पहुंचकर हमने पाया कि गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग की गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी गई है।" डीसीपी बंथिया ने कहा, "हम जांच के हर पहलू पर काम कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी। दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।" पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल व्यक्ति खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का सदस्य बता रहा है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न राजनीतिक दलों से की चर्चा
हालांकि, यह उनका अपना दावा है, और पुलिस इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर पाई है। घटना के समय गाड़ी में मौजूद अन्य चार लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने बताया कि हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन यह पुरानी रंजिश या गैंगवार से जुड़ा हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी वाली जगह पर खोखे कारतूस बरामद हुए हैं, जिनकी जांच से हथियार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां