दिल्ली : मयूर विहार में कार से मिला ड्राइवर का शव, स्टार सिटी मॉल के पार्किंग एरिया का मामला

On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्वी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक होंडा सिटी कार के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। जानकारी के अनुसार घटना मयूर विहार इलाके की है, जहां सुबह करीब 8 बजे मॉल कर्मचारियों की नजर रात से खड़ी एक कार पर पड़ी। कार के शीशे बंद थे और अंदर किसी तरह की हलचल दिखाई नहीं दे रही थी। संदेह होने पर जब कार का दरवाजा खोला गया तो अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। करीब से देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मयूर विहार थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं ये भी पढ़ें  रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

नोएडा में गौकशी के वांछित बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में गौकशी के वांछित बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, एक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में कार के अंदर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, या फिर बंद कार में दम घुटने से मौत हुई हो। हालांकि हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, मॉल परिसर में एचडीएफसी लाइफ का कार्यालय स्थित है और कार उसी कार्यालय में कार्यरत गौरव नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गौरव ने कार चलाने के लिए ऑनलाइन ड्राइवर बुक किया था। उसी ड्राइवर का शव कार के अंदर मिला है।

मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट ये भी पढ़ें  मेक्सिको में ड्रग माफिया के खिलाफ एक्शन के बाद तनाव, भारतीय दूतावास ने जारी किया अलर्ट

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मॉल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी। पार्किंग में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कार कब से पार्किंग में खड़ी थी। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

दिल्ली : अमन विहार में लापता कारोबारी की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। रोहिणी जिले के अमन विहार थाना पुलिस ने 50 वर्षीय कारोबारी की हत्या की गुत्थी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली : अमन विहार में लापता कारोबारी की हत्या का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

रामराज। जनपद के थाना रामराज क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई एक दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में अवैध संबंधों के शक में दिनदहाड़े हत्या , जेल से छूटे पति ने सरेराह घेरकर गोलियों से भूना, आरोपी फरार

डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है 'मार्जरी आसन', दूर होगा गर्दन और पीठ का दर्द

  नई दिल्ली। ऑफिस में कुर्सी पर घंटों बैठे रहने से कमर और गर्दन पर बहुत जोर पड़ता है। वहीं, इनसे...
लाइफस्टाइल 
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है 'मार्जरी आसन', दूर होगा गर्दन और पीठ का दर्द

प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

प्रयागराज। कुम्भ के पावन अवसर पर सनातन परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक पर आसीन ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

मुजफ्फरनगर: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक (JD) राणा सहस्त्रांशु कुमार सुमन ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: संयुक्त शिक्षा निदेशक ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय की व्यवस्थाओं को सराहा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

प्रयागराज। कुम्भ के पावन अवसर पर सनातन परंपरा के सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक पर आसीन ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मासिक निरीक्षण के तहत जिला निर्वाचन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: जिला निर्वाचन कार्यालय में EVM और वीवीपैट गोदाम का मासिक निरीक्षण

सहारनपुर: चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चौकी निर्यात निगम के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र अन्तर्गत बुधवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश