रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामला : तिहाड़ और आर्थर रोड जेल से रची गई थी साजिश
नई दिल्ली। फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले को लेकर क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है और तेजी से जांच में जुटी हुई है। फायरिंग केस में आए दिन नई जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, फायरिंग की प्लानिंग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल और मुंबई की आर्थर रोड जेल से की गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार आरोपियों ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग की मुख्य जिम्मेदारी आगरा मॉड्यूल को दी गई थी। इस मॉड्यूल में शूटर दीपक चंद्रा भी शामिल था। पूरी साजिश का कोऑर्डिनेशन तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस गैंग के सदस्य गोलू पंडित ने किया। गोलू पंडित और आरोपी शुभम लोनकर पहले से एक-दूसरे को जानते थे।
ये भी पढ़ें वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मुकुल रॉय का निधन, पूर्व रेल मंत्री और TMC के 'चाणक्य' ने 71 साल में ली अंतिम सांस
ये भी पढ़ें पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारीशुभम ने गोलू से नए शूटर्स भर्ती करने को कहा। इसके बाद गोलू ने विष्णु कुशवाहा से संपर्क किया और विष्णु ने दीपक चंद्रा समेत अन्य लोगों को इस अपराध के लिए तैयार किया। शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने बाद में दीपक और उसके साथियों से सीधे संपर्क किया और उन्हें भारी रकम देने का लालच दिया। फायरिंग के कुछ दिन पहले ही गोलू पंडित तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। मुंबई पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। दूसरी ओर, फायरिंग में इस्तेमाल गाड़ी और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी पुणे मॉड्यूल को सौंपी गई थी। इस मॉड्यूल को शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर ने कोऑर्डिनेट किया। प्रवीण लोनकर वर्तमान में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत
उस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी आरोप है। मुंबई पुलिस अब रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में प्रवीण लोनकर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों जेलों से ही अपराधियों के बीच फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क बनाए रखा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच अब गोलू पंडित और अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां