बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल
पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित दोनों पक्षों के कई लोगों को लिया हिरासत में
झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि छर्रे लगने से उसका बेटा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर उन्नाव गेट निवासी नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी कुसुम देवी पत्नी रज्जन अपने घर के पास दो पक्ष में झगड़े को देख रही थी। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली तमाशबीन कुसुम देवी को लगी और वह वहीं गिर गई जबकि उसके पास खड़ा उसका पुत्र राहुल को छर्रे लग गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जमीन पर पड़े मां बेटे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने कुसुम देवी को मृत घोषित कर दिया और पुत्र की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने मृतका के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
एसपी सिटी का है कहना
इस संबंध में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट स्थित भांडेरी गेट के पास बाल्मीकि समाज के दो परिवारों जितेंद्र व अमित बाल्मीकि में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों रिश्तेदार हैं। विवाद के दौरान पथराव शुरू हो गया इसे देखने के लिए पड़ोस में रहने वाली 60 वर्षीय कुसुम व उसका बेटा राहुल बाहर निकला। इसी दौरान जितेन्द्र पक्ष के द्वारा अमित पक्ष पर फायरिंग कर दी गई। गोली कुसुम व कुछ छर्रे राहुल को फ् लगे। इससे दोनों घायल हो कर जमीन पर गिर पड़े। दोनों को लोगों द्वारा हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राहुल का उपचार किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित समेत दोनों पक्षों के कई लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां