झांसी: डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के भीतर मिला शव, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

On

झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी परिसर में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां रहने वाले प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. नीरज कुरील का शव उनके सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना के समय डॉक्टर घर पर अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी यूनिवर्सिटी और बच्चे स्कूल गए हुए थे। इस दुखद खबर को सुनते ही उनकी प्रोफेसर पत्नी बेसुध हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. नीरज कुरील महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने ‘शालू डेंटल क्लीनिक’ का संचालन करते थे। उनकी पत्नी राधिका चौधरी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं। पूरा परिवार विश्वविद्यालय परिसर के ई-ब्लॉक स्थित फ्लैट में रहता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात पूरा परिवार एक जन्मदिन समारोह से खुशहाल लौटा था। सोमवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए और प्रोफेसर राधिका नाश्ता करने के बाद करीब 9 बजे ड्यूटी पर निकल गईं।

सहारनपुर में महिलाओं और युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में महिलाओं और युवतियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना का पता तब चला जब घर पर काम करने वाली मेड (नौकरानी) वहां पहुंची। काफी देर तक डोरबेल बजाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो उसने अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों को सूचित किया। पड़ोसियों की सूचना पर प्रोफेसर राधिका आनन-फानन में क्लास छोड़कर घर पहुंचीं। जब दरवाजा नहीं खुला तो लोहे की जाली तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां डॉ. नीरज अचेत अवस्था में मिले। पति की हालत देख राधिका मौके पर ही बेहोश हो गईं।

समाजवादी पार्टी ने उठाए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल, मायावती ने कहा- देश की छवि को न बिगाड़ा जाए ये भी पढ़ें  समाजवादी पार्टी ने उठाए यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल, मायावती ने कहा- देश की छवि को न बिगाड़ा जाए

सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉ. नीरज के इस तरह अचानक चले जाने से मेडिकल जगत और विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सहारनपुर डबल मर्डर केस में 13 दोषी करार, सजा पर सुनवाई 23 फरवरी को ये भी पढ़ें  सहारनपुर डबल मर्डर केस में 13 दोषी करार, सजा पर सुनवाई 23 फरवरी को

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहारनपुर। जनपद के गंगोह क्षेत्र में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर