पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

On

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक किए गए दो हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। मारे गए सुरक्षाकर्मी घायल साथियों को एंबुलेंस में लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी उन पर दूसरा हमला किया गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने इसकी जानकारी दी। प्रमुख दैनिक डॉन ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले में ये हमला हुआ। करक पुलिस प्रवक्ता शौकत खान ने अज्ञात हमलावरों को आतंकवादी बताया। उनके मुताबिक कथित आतंकवादियों ने शुरू में दरगाह शहीदान इलाके में फेडरल कांस्टेबुलरी फोर्ट पर क्वाडकॉप्टर से हमला किया।

करक जिले के पुलिस अधिकारी सऊद खान ने कहा कि जब घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो गाड़ी पर भी हमला किया गया, जिसमें फेडरल कांस्टेबुलरी के तीन जवान मारे गए। केपी में पिछले एक हफ्ते के दौरान अर्धसैनिक बलों, या सैन्यबलों, को निशाना बनाकर की गई ये तीसरी वारदात है। पिछले हफ्ते ही केपी के बाजौर जिले में एक चेकपोस्ट पर हुए आत्मघाती हमले में 11 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। 18 फरवरी को, वजीर सबडिवीजन के सलगाजी इलाके में एक चेकपोस्ट पर अज्ञात हमलावरों के हमले में फेडरल कांस्टेबुलरी के दो जवान घायल हो गए थे।

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 52.97 करोड़ का बजट मंजूर: विपक्षी सांसदों-विधायकों के प्रस्ताव खारिज, मंत्री के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी ये भी पढ़ें  जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 52.97 करोड़ का बजट मंजूर: विपक्षी सांसदों-विधायकों के प्रस्ताव खारिज, मंत्री के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

 

असम कांग्रेस को बड़ा झटका: भूपेन बोरा भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस देश के सम्मान को पहुँचा रही चोट ये भी पढ़ें  असम कांग्रेस को बड़ा झटका: भूपेन बोरा भाजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस देश के सम्मान को पहुँचा रही चोट

वहीं, पिछले साल नवंबर में, फोर्स पर एक बड़े हमले में, पेशावर के सद्दार इलाके में फोर्स के हेडक्वार्टर पर एक सुसाइड अटैक में फेडरल कॉन्स्टेबुलरी के तीन जवान शहीद हो गए थे। केपी में पिछले साल कथित आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है। सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट 2025 के अनुसार, केपी में हिंसा में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2024 के मुकाबले मृतकों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई। 2024 में जहां ये आंकड़ा 1,620 था, वहीं 2025 में बढ़कर 2,331 हो गया। केपी में हमलों की तादाद तेज गति से बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। --आईएएनएस केआर/

मौलाना साजिद रशीदी का हमला: 'अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों के बाद धर्मगुरु क्यों मौन?' ये भी पढ़ें  मौलाना साजिद रशीदी का हमला: 'अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोपों के बाद धर्मगुरु क्यों मौन?'

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर