मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: सराय चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी एसएसपी ने किए निलंबित

मुजफ्फरनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए संजय कुमार वर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर ने बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में सामने आए भ्रष्टाचार के मामले में सराय चौकी प्रभारी रजत चौधरी और हेड कांस्टेबल विनीत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

हरदोई सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार घायल ये भी पढ़ें  हरदोई सड़क हादसे में अर्जुन अवार्डी पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार घायल

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और प्राथमिक जांच में भ्रष्टाचार के संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि विभाग में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल ये भी पढ़ें  बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

कार्रवाई के तहत उप निरीक्षक अजित सिंह को सराय चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच जारी है।
भाजपा नेता नितिन मलिक के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
विगत दिनों भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक जनसंपर्क के दौरान बुढाना क्षेत्र के गांव सराय पहुंचे थे। वहां एकत्रित ग्रामीणों ने सराय चौकी इंचार्ज पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सराय निवासी विनोद प्रजापति ने सराय चौकी पर तैनात सिपाही विनीत यादव पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। 

मीरापुर: युवक पर पंच से जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट; दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मीरापुर: युवक पर पंच से जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट; दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज

बताया गया है कि नितिन मलिक ने मौके से ही एसएसपी संजय वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल को फोन कर मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। नितिन मलिक ने ही मिट्टी के बर्तन बनाने वाले विनोद प्रजापति को एसपी देहात आदित्य बंसल के समक्ष पेश किया, जिसने अपने साथ हुए प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया।

नितिन मलिक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून-व्यवस्था सर्वोपरि है और जिले के कप्तान एसएसपी संजय वर्मा की कार्यशैली प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इस पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई से जनता का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।
इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और इसे स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि जनपद में पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ी रार: यादव महासभा ने फिल्म के नाम पर प्रतिबंध की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के शीर्षक को लेकर यादव समाज में आक्रोश फूट...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ी रार: यादव महासभा ने फिल्म के नाम पर प्रतिबंध की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति भवन में एडविन लुटियंस की प्रतिमा हटाकर सी. राजगोपालाचारी को दी गई जगह, द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में 'राजाजी उत्सव' की शोभा बढ़ाई और राष्ट्रपति...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति भवन में एडविन लुटियंस की प्रतिमा हटाकर सी. राजगोपालाचारी को दी गई जगह, द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

देवबंद (सहारनपुर)।  करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

आईडीएफसी बैंक फ्रॉड पर आरबीआई गवर्नर का बयान, 'कोई सिस्टमैटिक खतरा नहीं, स्थिति पर नजर है...'

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि बैंकिंग सिस्टम पर किसी तरह का व्यापक या सिस्टमैटिक...
Breaking News  बिज़नेस 
आईडीएफसी बैंक फ्रॉड पर आरबीआई गवर्नर का बयान, 'कोई सिस्टमैटिक खतरा नहीं, स्थिति पर नजर है...'

उत्तर प्रदेश

दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्र के अंतर्गत एक फाइनेंस कंपनी की शाखा में घुसकर मैनेजर के साथ की गई मारपीट और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
दबंगई का वीडियो वायरल: सहारनपुर में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को केबिन में घुसकर पीटा, भीम आर्मी नेता पर आरोप

देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

देवबंद (सहारनपुर)।  करंजाली-बास्तम मार्ग पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की सडक हादसे में मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में मिट्टी ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक की सड़क हादसे में मौत

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ/रामपुर । उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में साेमवार एक सड़क हादसे में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन परीक्षार्थियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  रामपुर  
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम किरवानी में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय