आईडीएफसी बैंक फ्रॉड पर आरबीआई गवर्नर का बयान, 'कोई सिस्टमैटिक खतरा नहीं, स्थिति पर नजर है...'

On

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि बैंकिंग सिस्टम पर किसी तरह का व्यापक या सिस्टमैटिक जोखिम नहीं है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि वह किसी व्यक्तिगत बैंक या विनियमित संस्था पर टिप्पणी नहीं करता। यह बयान उस समय आया है जब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। राष्ट्रीय राजधानी में आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक के बाद आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है, लेकिन वित्तीय स्थिरता को कोई बड़ा खतरा नहीं है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से संबंधित खबरों पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा, "हम किसी व्यक्तिगत बैंक या विनियमित संस्था पर टिप्पणी नहीं करते।

 

मुजफ्फरनगर: "लावारिसों की वारिस" शालू सैनी ने फिर पेश की इंसानियत की मिसाल, अज्ञात शव को भाई मानकर दी अंतिम विदाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: "लावारिसों की वारिस" शालू सैनी ने फिर पेश की इंसानियत की मिसाल, अज्ञात शव को भाई मानकर दी अंतिम विदाई

आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  आईजीआरएस की समीक्षा में सख्ती, लापरवाही पर अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

 

हम हालात पर नजर रखे हुए हैं और यहां किसी तरह की सिस्टमैटिक समस्या नहीं है।" यह प्रेस ब्रीफिंग वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आरबीआई बोर्ड के साथ बैठक के बाद आयोजित की गई थी। गवर्नर ने कहा कि भारत का बैंकिंग सिस्टम मजबूत स्थिति में है, जिसे पर्याप्त पूंजी और तरलता (लिक्विडिटी) का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने बताया कि बैंकों का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो-सीएआर) फिलहाल करीब 17 प्रतिशत है, जो काफी मजबूत स्तर माना जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अगले पांच वर्षों में नई पूंजी नहीं भी डाली जाती है, तब भी बैंक अपनी पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। इस बीच, पिछले सप्ताह स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि यह मामला चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा सरकार से जुड़े कुछ खातों तक सीमित है।

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी  ये भी पढ़ें  अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

 

 

बैंक ने बताया कि उसने नियामकों को इसकी सूचना दे दी है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। जांच लंबित रहने तक चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटनाक्रम के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट आई और लोअर सर्किट लग गया। दिन के कारोबार के दौरान बैंकिंग शेयर 20 प्रतिशत गिरकर 66.80 रुपए तक पहुंच गया। शेयर की शुरुआत 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई थी और बाद में नुकसान और बढ़ गया। हालांकि बाद में कुछ सुधार देखा गया और दोपहर करीब 2:33 बजे शेयर 16.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.05 रुपए पर कारोबार कर रहा था। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सराय चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुजफ्फरनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, सराय चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी निलंबित

भारत की बेस्ट 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारें लंबी रेंज प्रीमियम फीचर्स और बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन

आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. लोग अब पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों...
ऑटोमोबाइल 
भारत की बेस्ट 7 सीटर इलेक्ट्रिक कारें लंबी रेंज प्रीमियम फीचर्स और बड़ी फैमिली के लिए परफेक्ट ऑप्शन

Maruti e Vitara Delta Variant: 15.99 लाख में क्या है खास 443km रेंज के साथ जानें पूरी डिटेल

अगर आप इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं और बजट के साथ दमदार रेंज भी चाहते हैं तो मारुति...
ऑटोमोबाइल 
Maruti e Vitara Delta Variant: 15.99 लाख में क्या है खास 443km रेंज के साथ जानें पूरी डिटेल

सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत नाले में गिर गए। दलदल में धंसने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

Car Finance Plan जानें Hyundai Creta N Line खरीदने पर तीन लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI और कुल कीमत

अगर आप एक स्पोर्टी लुक वाली दमदार मिड साइज एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो Hyundai की Creta...
ऑटोमोबाइल 
Car Finance Plan जानें Hyundai Creta N Line खरीदने पर तीन लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI और कुल कीमत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

सहारनपुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार बाइक समेत नाले में गिर गए। दलदल में धंसने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बाइक हादसा, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी

सहारनपुर।  जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ इस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी

मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद

मेरठ। थाना मवाना पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में नशीला पदार्थ खिलाकर जहरखुरानी कर नकदी व सामान चोरी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ-मवाना: जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक लाख रुपये और चोरी का सामान बरामद

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज चिंतित, सनातन धर्म पर संकट की जताई आशंका

अयोध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर कहा कि इसे जल्द खत्म करने के लिए दोनों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर संत समाज चिंतित, सनातन धर्म पर संकट की जताई आशंका

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर