कोई भी अर्ह युवा फार्म 06 भरने से न छूटे :- जिला निर्वाचन अधिकारी
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में एसआईआर ड्यूटी में लगे बीएलओ के साथ बैठक आहूत की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने निर्देशित किया कि बीएलओ घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कराएं कि फार्म 06 की अर्हता रखने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति फार्म भरवाने से न छूटे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़ने से मतदान देने का अधिकार प्राप्त होता है। इससे लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित होती है। सभी बीएलओ को परिचय पत्र पहनने के निर्देश दिए।
इस संबंध में कहा कि परिचय पत्र आमजनमानस के बीच पहचान को सुनिश्चित करता है। डीएम मनीष बंसल ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि यदि आपकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, तो आज ही मतदाता सूची में अपना पंजीकरण कराएं और एक गौरवान्वित मतदाता बनें। मतदाता हेल्पलाइन ऐप या voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म संख्या 6 भरें या संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी को फॉर्म जमा करें। उन्होने कहा कि 17 वर्ष के भावी मतदाता भी अग्रिम रूप से फॉर्म भर सकते हैं, क्योंकि 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर चार पात्रता तिथियां निर्धारित की गयी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह सहित बीएलओ उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां