सहारनपुर: विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान में बीएलओ जुटे, त्रुटियों का किया सुधार

सहारनपुर। महानगर में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की त्रुटियों को दूर करने के कार्य को लेकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दिन-रात अपनी ड्यूटी में जुटे हुए हैं। विशेष मतदाता सूची संशोधन एवं सत्यापन अभियान लगभग समाप्ति की ओर है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन अभियान को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


मौहल्ला आली स्थित महक टैंट हाउस पर एसआईआर की त्रुटियों को दूर करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता नजम पाशा, बूथ संख्या 234 के बीएलओ खुशतर प्रवेत, बूथ संख्या 233 के बीएलओ रोहित सदर, तहसील पटवारी विकुल चौधरी की देखरेख में एसआईआर का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है ताकि इस कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूर्ण किया जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता नजम पाशा ने बताया कि क्षेत्र में चल रहा विशेष मतदाता सूची संशोधन एवं सत्यापन अभियान अब लगभग पूर्ण होने की ओर है।बीएलओ खुशतर प्रवेत ने बताया कि यह अभियान एसआईआर के तहत लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में चिन्हित मतदाताओं के नाम, पते, आयु, लिंग अथवा अन्य विवरणों में पाई गई त्रुटियों को दुरुस्त करने के लिए चलाया गया।

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

 

सहारनपुर में जनता रोड पर सूखा पेड़ गिरा, ननद-भाभी समेत 4 लोग घायल ये भी पढ़ें  सहारनपुर में जनता रोड पर सूखा पेड़ गिरा, ननद-भाभी समेत 4 लोग घायल

संबंधित मतदाताओं को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर संशोधन प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि जिन मामलों में दस्तावेज अधूरे पाए गए, उनमें बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पुनः संपर्क कर सत्यापन कराया गया है। सदर तहसील पटवारी विकुल चौधरी ने बताया कि घर-घर सत्यापन अभियान ने इस प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीएलओ द्वारा व्यक्तिगत रूप से मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर विवरणों का मिलान किया गया, जिससे सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सका। बूथ संख्या 233 के बीएलओ रोहित ने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक प्रविष्टि का गंभीरता से परीक्षण किया जा रहा है।

बागपत में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत, सर्विस पिस्टल बरामद, जांच जारी ये भी पढ़ें  बागपत में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की मौत, सर्विस पिस्टल बरामद, जांच जारी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम प्रकाश चौक स्थित प्रसिद्ध 'रूप फर्नीचर' शोरूम पर स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग ने बड़ी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

भारतीय समाज में शादी केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं रही है, बल्कि इसे हमेशा से परिवार, समाज और संस्कारों...
लाइफस्टाइल  आपकी बात 
शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में तैनात एक निरीक्षक और उसके पिता के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में देहाती फिल्म कलाकार और आबकारी निरीक्षक के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज, नौकरी के नाम पर ठगे 8 लाख

पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मुजफ्फरनगर। पुरानी लग्जरी कारों (लग्जरी कार्स) के कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 15 लाख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी: लग्जरी कारों के व्यापार में मुनाफे का झांसा देकर ₹15 लाख की ठगी; कोर्ट के आदेश पर 5 नामजद

मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मीरापुर। क्षेत्र के पड़ाव चौक स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय तनाव में बदल...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद। जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यहाँ कुछ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी ट्रस्ट बनाकर समिति की संपत्ति पर कब्जे का खेल; विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

रामपुर। रामपुर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की 35वीं वार्षिक सामान्य निकाय बैठक (GBM) सोमवार को उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

रामपुर। होली के त्यौहार पर रंगों के साथ-साथ पकवानों में मिलावट का जहर घोलने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
होली से पहले रामपुर में प्रशासन का 'हंटर', मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

रामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक मशीनरी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

सर्वाधिक लोकप्रिय