सहारनपुर के गांगनौली में मस्जिद का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र के अंतर्गत गांव गांगनौली में निर्माणाधीन मस्जिद का छज्जा अचानक गिर जाने से एक मजदूर घायल हो गया। जबकि अन्य मजदूरों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। इसके बाद मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटा कर घायल को बाहर निकाला। गांगनौली में पिछले कुछ दिनों से छोटी मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर लेंटर का ढांचा खोल रहे थे। इसी दौरान मस्जिद के मुख्य गेट के ऊपर बना छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे कार्य कर रहा गांव निवासी नौशाद मलबे में दब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल नौशाद को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां