समय से डाटा उपलब्ध न करवाने एवं संस्था या विभाग की लापरवाही से छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित रहने पर होगी कड़ी कार्यवाही : डीएम

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई। डीएम मनीष बंसल ने छात्रवृत्ति संबंधी योजनाओं की समीक्षा के दौरान लापरवाही पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सम्बन्धित सभी शिक्षण संस्थानों को अंतिम चेतावनी जारी की जाए।

उन्होंने शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यालयों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग या शिक्षण संस्थाओं की लापरवाही से किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति संबंधी नुकसान हुआ तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। छात्रवृत्ति संबंधी सभी विभाग ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएं जिससे इन पर अग्रिम कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव-गांव में अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दिव्यांग पेंशन से वंचित न रहे। इसके लिए ग्राम पंचायत सचिवों को भी टारगेट दिया जाए। पर्यटन विभाग से संबंधित निकट भविष्य में पूर्ण होने वाली 05 परियोजनाओं का विवरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने एक करोड़ से उपर की परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से निरीक्षण कर आख्या में परियोजना की गुणवत्ता का भी उल्लेख किया जाए। अगर परियोजना समय से एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण नहीं हुई तो नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रोएक्टिव होकर कार्य को करना सुनिश्चित करें।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा ये भी पढ़ें  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

ग्रेडिंग ए आने का मतलब यह नहीं कि कार्यों में सुस्ती लाई जाए। पोर्टल के डाटा के संबंध में किसी भी त्रुटि के लिए अपने मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर ठीक करवाना सुनिश्चित करे। डीएम मनीष बंसल ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम के दृष्टिगत समय से ही खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार एवं आवश्यक उपकरणों को दुरूस्त कर लिया जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतवार समीक्षा कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए सचिवों को टारगेट दिए जाएं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को लोक निर्माण विभाग से संबंधित परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक कराने के निर्देश दिए।मत्स्य विभाग संबंधी अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बीडीए का बड़ा एक्शन: बिथरी चैनपुर में अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर, 3000 वर्गमीटर में हो रही प्लॉटिंग जमींदोज ये भी पढ़ें  बीडीए का बड़ा एक्शन: बिथरी चैनपुर में अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर, 3000 वर्गमीटर में हो रही प्लॉटिंग जमींदोज

नेडा विभाग को 25 केवी से ज्यादा लोड वाले कार्यालयों में विभाग से समन्वय करते हुए सोलर रूफ टॉप प्लांट लगाने के संबंध में कार्यवाही की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर सुमित राजेश महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रताप सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुरादाबाद में हनुमान मंदिर और पार्क को लेकर चल रहा विवाद समाप्त, विधायक ने खुद खोला ताला, शुरू की पूजा  ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में हनुमान मंदिर और पार्क को लेकर चल रहा विवाद समाप्त, विधायक ने खुद खोला ताला, शुरू की पूजा

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय