सहारनपुर : बीएसएनएल की कार्यशाला में साइबर फ्रॉड से बचने के सिखाए गुर,अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश

सहारनपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा मिशन कंपाउंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में आयोजित उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला में दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और स्पैम कॉल्स पर गंभीर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए ट्राई (TRAI) के नए नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीएसएनएल द्वारा उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला आयोजित कर सेवा की गुणवत्ता पर चर्चा की गई।
 
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) आज मिशन कंपाउंड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में एक विशेष 'उपभोक्ता शिक्षा कार्यशाला' (Consumer Education Workshop) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय 'दूरसंचार क्षेत्र में सेवा की गुणवत्ता पर विनियमन' (Regulation on QoS in Telecom Sector) रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहारनपुर के मुख्य वार्डन (नागरिक सुरक्षा) राजेश कुमार जैन उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई, जिनमें उप महाप्रबंधक (DGM) शूरवीर सिंह, सहायक महाप्रबंधक (AGM)  शशि कुमार, मंडल अभियंता (DE) अजय कुमार, संदीप जैन मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को दूरसंचार सेवाओं के मानकों, उनके अधिकारों और 'क्वालिटी ऑफ सर्विस' (QoS) से संबंधित नियमों के प्रति जागरूक करना था। विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार विभाग अपनी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने विभाग की योजनाओं को सिविल डिफेंस के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने और जागरूक करने के लिए चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन से अनुरोध किया।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजेश कुमार जैन (मुख्य वार्डन, सिविल डिफेंस) ने कहा कि साइबर अपराधी अब ट्राई और पुलिस के नाम का डर दिखाकर लोगों को ठग रहे हैं। उपभोक्ता को यह समझना होगा कि कोई भी सरकारी विभाग फोन पर आपकी निजी जानकारी या पैसे की मांग नहीं करता। सतर्कता ही बचाव है। उप महाप्रबंधक (DGM)  शूरवीर सिंह ने विभागीय सक्रियता पर जोर देते हुए कहा बीएसएनएल अपने नेटवर्क को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। ट्राई के नए नियमों के तहत अब अनधिकृत कॉलर्स पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उपभोक्ता किसी भी संदिग्ध संदेश या कॉल की रिपोर्ट 'चक्षु' पोर्टल पर जरूर करें। कार्यशाला में इंटरनेट और मोबाइल फ्रॉड से बचने के लिए ट्राई द्वारा जारी 2026 के नवीनतम उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों की आधिकारिक कॉल अब केवल 1600 सीरीज से शुरू होने वाले नंबरों से आएगी। सामान्य 10 अंकों के मोबाइल नंबर से आने वाली बैंक कॉल से सावधान रहें। केवल स्पैम नंबर को ब्लॉक करना काफी नहीं है। ट्राई के DND App पर शिकायत दर्ज करें ताकि उस नंबर को पूरे देश में हमेशा के लिए डिस्कनेक्ट किया जा सके।
 
संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज या कॉल की रिपोर्ट तुरंत संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल के 'चक्षु' फीचर पर करें। ट्राई ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी किसी उपभोक्ता को मोबाइल नंबर बंद करने के लिए सीधे कॉल या मैसेज नहीं करता। ऐसे कॉल पूरी तरह फर्जी हैं। कार्यशाला में विभाग के विभिन्न अनुभागों से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से एसडीई (SDE) अनुपमा जोशी, राजकुमार, संजय कटारिया, विजय कुमार जेटीओ (JTO), चंचल कुमार, मन कुमार, अमित शर्मा, अनुज शर्मा,  जेई (JE): राहुल वर्मा, किरण सिंह, अनुराग कुमार (TT), नफीस अहमद (JTO) और नरेश काला शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दूरसंचार सेवाओं को बेहतर बनाने और उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निवारण का संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रमुख मीडिया कर्मी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस जन-जागरूकता अभियान में अपना सहयोग दिया। 
विभागीय टीम से AGM शशि कुमार, DE अजय कुमार, SDE अनुपमा जोशी, SDE राजकुमार, SDE संजय कटारिया और JTO चंचल कुमार सहित कई अन्य तकनीकी विशेषज्ञों ने उपभोक्ताओं के सवालों के जवाब दिए।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय