सहारनपुर: पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट ई-बीएलओ को प्रोत्साहन राशि वितरित
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल के प्रयासों से निर्वाचन संबंधी कार्यों में प्रोत्साहित करने के तहत त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 हेतु पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की इन्ट्री करने वाले जनपद के सर्वोच्च 08 बीएलओ को प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने की अनुमन्यता प्रदान की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय मनीष बंसल ने बताया कि जनपद में ई-बीएलओ ऐप पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखण्ड पुंवारका की ग्राम पंचायत सलेमपुर भूकडी के बीएलओ देविज कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपये, विकास खण्ड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत पथरवा के बीएलओ मनोज कुमार को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 08 हजार रूपये तथा विकासखण्ड बलियाखेडी की ग्राम पंचायत बेलडा जुनारदार के बीएलओ मुहम्मद जावेद को तृतीय पुरस्कार के रूप में 06 हजार रूपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्यों में बेहतर कार्य करने वालों को समय-समय पर आयोग द्वारा पुरूस्कृत करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिए जाते है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि इसी प्रकार अन्य 05 बीएलओ को सांत्वना राशि के रूप में तीन-तीन हजार रूपये की धनराशि दी जाएगी। सांत्वना प्रोत्साहन धनराशि प्राप्त करने वालों में विकासखण्ड नकुड़ की ग्राम पंचायत पदम नंगली के बीएलओ उमरेश पंवार, मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत फरकपुर निवादा के बीएलओ पवन कुमार, बलियाखेडी की ग्राम पंचायत मेघछप्पर के बीएलओ यशवीर सिंह पंवार, नकुड़ की ग्राम पंचायत चढाव की बीएलओ शिव कुमारी एवं देवबन्द की ग्राम पंचायत राजूपुर की बीएलओ अल्पना गोयल शामिल है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां