सहारनपुर में 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन-प्लास्टिक बरामद, सवा लाख जुर्माना लगा
बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री में बनाये गए गोदाम में छुपाकर रखे गए थे कंटेनर
सहारनपुर। नगर निगम अधिकारियों ने आज प्रवर्तन दल के साथ चिलकाना रोड स्थित बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री पर छापा मारकर 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक बरामद किया और सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया। बरामद की गयी प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम की गाड़ियों में भरकर निगम लाया गया।नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर स्वास्थ अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह के नेतृत्व में आज दोपहर नगर निगम अधिकारियों की टीम प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ चिलकाना रोड स्थित बालपुर पहुंची और एक हौजरी फैक्ट्री पर छापा मारकर 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक गिलास, कटोरी, चम्मच आदि बरामद किये गए। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह ने बताया कि बालपुर में एक हौजरी फैक्ट्री के भीतर बनाये गए एक गोदाम में यह प्रतिबंधित प्लास्टिक कंटेनरों में भरकर छुपाकर रखा गया था।
उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर नगरायुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग और उनकी टीम तथा उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहारनपुर के सहायक अभियंता संजय कुमार को साथ लेकर निगम द्वारा छापा मारा गया और 280 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन व प्लास्टिक बरामद की गयी और सवा लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया। बरामद की गयी प्रतिबंधित सामग्री को नगर निगम की गाड़ियों में भरकर निगम लाया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान उक्त अधिकारियों के अलावा निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक परमानंद व इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक नीरज, राजवीर, आशीष, अमित चौधरी व सोमकुमार तथा प्रवर्तन दल के जवान भी शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां