ग्रेटर नोएडा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार

शराब पीकर मारपीट करने से परेशान थी प्रीति, 2 साल से चल रहे प्रेम संबंध के चलते प्रेमी ने साथियों संग उतारा मौत के घाट

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों और घरेलू हिंसा के चलते अंजाम दी गई इस वारदात में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को दबोचा, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है।

कठैहरा रोड पर मिला था शव

बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर परखीं व्यवस्थाएं ये भी पढ़ें  बुलंदशहर: जिलाधिकारी श्रुति ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से फीडबैक लेकर परखीं व्यवस्थाएं

एडीसीपी जोन तृतीय सुधीर कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को दादरी के कठैहरा रोड स्थित शिव वाटिका के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सीसीटीवी और सोशल मीडिया की मदद से मृतक की पहचान घोड़ी बछेड़ा निवासी गोविंद रावल के रूप में हुई। गोविंद के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी थीं।

गाजियाबादः अप्रैल में चुनी जाएगी ‘AUAA’ की नई कार्यकारिणी, एक मार्च को सजेगा होली मिलन समारोह ये भी पढ़ें  गाजियाबादः अप्रैल में चुनी जाएगी ‘AUAA’ की नई कार्यकारिणी, एक मार्च को सजेगा होली मिलन समारोह

मुठभेड़ में नफीस घायल, प्रेमी रोहित गिरफ्तार

नोएडा में दो विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया ये भी पढ़ें  नोएडा में दो विवाहिताओं ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

गुरुवार सुबह पुलिस की टीम ने घेराबंदी करते हुए मुख्य आरोपी रोहित रावल और उसके साथी नफीस को गिरफ्तार किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से नफीस घायल हो गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने साजिश में शामिल मृतक की पत्नी प्रीति देवी और एक अन्य सहयोगी धर्मेंद्र रावल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

शराब और मारपीट बनी हत्या की वजह

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक गोविंद अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी प्रीति के साथ मारपीट करता था। इसी दौरान प्रीति के संबंध गांव के ही रोहित से हो गए, जो पिछले 2 साल से चल रहे थे। पति की प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति ने रोहित के साथ मिलकर गोविंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम

योजना के मुताबिक, 12 फरवरी को रोहित अपने दोस्त धर्मेंद्र की मोटरसाइकिल पर गोविंद को बुलाकर दादरी ले आया। वहाँ नफीस को भी चाकू के साथ बुलाया गया। सभी ने साथ बैठकर शराब पी और जब गोविंद नशे में धुत हो गया, तो आरोपियों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को पहले एक खाली प्लॉट में छिपाया और फिर 15 फरवरी को उसे कठैहरा रोड पर फेंक दिया।

अपराधिक इतिहास और बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल), अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी रोहित के खिलाफ पहले से 10 और नफीस के खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली। जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
 शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

शामली। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध कब्जे और एक व्यक्ति को रात भर बंधक बनाकर...
Breaking News  शामली 
शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

नयी दिल्ली। देश में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं (Freebies) के मामले पर सुनवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

धर्म का वास्तविक अर्थ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो गया है। हमने यह मान लिया है कि...
Breaking News  अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

उत्तर प्रदेश

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

सहारनपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश की विधानसभा में जनपद के विकास और नागरिक हितों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

सर्वाधिक लोकप्रिय