शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश
आत्महत्या का स्वांग रचने वाला ससुर और साक्ष्य मिटाने में मददगार बेटा गिरफ्तार; षडयंत्र के तहत प्रेमी को घर बुलाकर बहू को फंसाया और फिर घोंट दिया गला
शामली। जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने समाज और पुलिस दोनों को झकझोर कर रख दिया है। एक कलयुगी ससुर ने पहले तो अपनी बहू को धोखे के जाल में फंसाया और फिर अपनी हवस की आग शांत न होने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शातिर ससुर ने 'फिल्मी अंदाज' में कमरे की कुंडी बंद की और परिजनों से लेकर पुलिस तक को गुमराह किया। हालांकि, शामली पुलिस की सटीक तफ्तीश ने इस अंधे कत्ल की परतें खोल दीं और आरोपी ससुर व उसके बेटे को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया।
घटनाक्रम के अनुसार, बीती 14 फरवरी को ग्राम इस्सोपुर खुरगान में मस्कुरा नामक महिला का शव उसके ही घर के एक बंद कमरे में मिला था। मृतका के ससुर अब्बास उर्फ बासा ने पुलिस को बताया था कि बहू ने अंदर से कुंडी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने पोस्टमार्टम न कराने के लिए भी दबाव बनाया, जिससे पुलिस का शक गहरा गया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितियों का मिलान किया, तो एक घिनौनी साजिश का खुलासा हुआ।
हवस के लिए बनाया 'हनीट्रैप' जैसा जाल पुलिसिया जांच में सामने आया कि अब्बास अपनी पुत्रवधु पर काफी समय से गंदी नजर रखता था। उसने एक बेहद शर्मनाक योजना बनाई और बहू का विश्वास जीतने के लिए उसे 'बेटी' की तरह मानने का नाटक किया। बातों ही बातों में उसने मस्कुरा को विश्वास में लेकर उसके शादी से पहले के प्रेम प्रसंग की जानकारी निकाल ली। ससुर ने उसे लालच दिया कि उसका पति (अब्बास का बेटा) काम के सिलसिले में बाहर रहता है, इसलिए वह अपने प्रेमी को घर बुला सकती है और उसे कोई ऐतराज नहीं होगा। वह खुद मस्कुरा के प्रेमी को लेने जाता और वापस छोड़कर आता था।
14 फरवरी को 'डेथ डेट' में बदला 'वेलेंटाइन डे' बीते 14 फरवरी को ससुर ने पहले मस्कुरा के प्रेमी का उससे मिलन करवाया। प्रेमी के जाने के बाद, अब्बास ने एक डंडे में तार बांधकर बेहद चालाकी से कमरे के अंदर लगी कुंडी को बाहर से खोल दिया। कमरे में दाखिल होकर उसने बहू के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। जब मस्कुरा ने इसका पुरजोर विरोध किया, तो अब्बास ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शातिर हत्यारे ने दोबारा उसी डंडे और तार की मदद से कुंडी को अंदर से बंद कर दिया ताकि यह मामला आत्महत्या लगे।
ये भी पढ़ें ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के भारत दौरे से पहले MEA का खास वीडियो, द्विपक्षीय रिश्तों पर जोरबेटे ने भी दिया साथ, पुलिस ने दोनों को दबोचा पुलिस के अनुसार, अब्बास ने इस पूरी घटना की जानकारी रात में ही अपने बेटे सलमान को फोन पर दी थी। पति ने भी अपनी पत्नी की छवि खराब होने और गुस्से के चलते पिता का साथ देने और सच छिपाने का मन बना लिया। पुलिस ने आरोपी ससुर अब्बास को हत्या के आरोप में और बेटे सलमान को साक्ष्य छुपाने व साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शामली पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है, जिसने रिश्तों का खून करने वाले दरिंदे का असली चेहरा बेनकाब कर दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां