मुजफ्फरनगर में दरोगा की कुर्सी पर बैठकर 'रीलबाज़ी' पड़ी भारी, अब सलाखों के पीछे हाथ जोड़कर मांग रहे माफी

बुढ़ाना मोड चौकी में पुलिस की गैरमौजूदगी का उठाया फायदा, रील वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले दो रीलबाज़ों की करतूत ने पूरे पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र की बुढ़ाना मोड चौकी पर एक व्यक्ति ने दरोगा की कुर्सी पर बैठकर न केवल वीडियो बनवाई, बल्कि पुलिसिया रौब दिखाते हुए उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि, रील वायरल होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद वे हवालात में हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

खतौली: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो किशोरों को दबोचा, जमकर की 'मिजाज पुरसी', पुलिस को सौंपा ये भी पढ़ें  खतौली: बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने दो किशोरों को दबोचा, जमकर की 'मिजाज पुरसी', पुलिस को सौंपा

चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में बनाई रील

मुजफ्फरनगर में गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाते थे नकदी, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गाड़ी का शीशा तोड़कर उड़ाते थे नकदी, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार

मामला 18 फरवरी का है, जब बुढ़ाना मोड चौकी का स्टाफ क्षेत्र में गश्त और सूचनाओं पर कार्रवाई के लिए बाहर था। चौकी पर स्टाफ की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर संजीव और अभिषेक पंवार नाम के दो व्यक्ति अंदर दाखिल हुए। संजीव दरोगा की कुर्सी पर बैठ गया, जबकि अभिषेक ने उसकी वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया। रील में अभिषेक बोल रहा था— "ये हमारे चौकी इंचार्ज संजीव पवार दरोगा जी हैं, जिसने भी गलत काम किया उसका इलाज भर दिया जाएगा क्योंकि योगी जी की सरकार है।"

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मुठभेड़ों में दो इनामी समेत तीन बदमाश ढेर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मुठभेड़ों में दो इनामी समेत तीन बदमाश ढेर

हड़कंप मचा तो एक्शन में आई पुलिस

जैसे ही यह रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठने लगे। एसएसपी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने तुरंत टीम गठित की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की सख्ती के बाद रीलबाज़ी का सारा भूत उतर गया और दोनों आरोपी सलाखों के पीछे खड़े होकर गिड़गिड़ाने लगे।

गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सीओ सिटी

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि पुलिस की गरिमा और कार्यालय की मर्यादा के साथ ऐसी मजाक कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस समय यह रील बनाई गई, उस वक्त चौकी इंचार्ज और सिपाही क्षेत्र में भ्रमणशील थे। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने सख्त संदेश दिया है कि सरकारी कार्यालयों और पुलिस सिस्टम के साथ 'रीलबाज़ी' करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

सहारनपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश की विधानसभा में जनपद के विकास और नागरिक हितों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

ग्रेटर नोएडा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी,...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह 'एमिटी एक्सलेंस अवार्ड' से सम्मानित, एमिटी विश्वविद्यालय में मिला सम्मान

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के एमिटी इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय 26वें अंतरराष्ट्रीय बिजनेस क्षितिज ‘‘इनबुश विश्व सम्मेलन...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह 'एमिटी एक्सलेंस अवार्ड' से सम्मानित, एमिटी विश्वविद्यालय में मिला सम्मान

सपा विधायक पंकज मलिक ने उठाया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 का मुद्दा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को विधानसभा में घेरा

मुजफ्फरनगर। चरथावल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  दिल्ली NCR  नोएडा 
सपा विधायक पंकज मलिक ने उठाया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 का मुद्दा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को विधानसभा में घेरा

नोएडा: इंजीनियर युवराज की मौत मामला, बिल्डर निर्मल सिंह को मिली कोर्ट से अग्रिम जमानत

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर की जिला एवं सत्र अदालत ने सेक्टर-150 स्थित टी-प्वाइंट के पास पानी से भरे गड्ढे...
Breaking News  देश-प्रदेश  नोएडा 
नोएडा: इंजीनियर युवराज की मौत मामला, बिल्डर निर्मल सिंह को मिली कोर्ट से अग्रिम जमानत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

सहारनपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश की विधानसभा में जनपद के विकास और नागरिक हितों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

मुरादाबाद। जनपद में निर्माणाधीन मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय