मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार
मुजफ्फरनगर। मोरना-भोपा मार्ग पर एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी कार सवार घायलों को इलाज दिलाने के बहाने अस्पताल लाया, लेकिन वहां उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मदद का किया नाटक
ये भी पढ़ें लखनऊ यूनिवर्सिटी में गरमाई सियासत: मोहन भागवत के दौरे का विरोध, NSUI कार्यकर्ता हिरासत मेंशामली जनपद के थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम मसावी निवासी सावेज और जुबैर मोटरसाइकिल पर सवार होकर ककरौली अपनी बहन को लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भोकरहेड़ी-मोरना मार्ग पर पहुंची, तभी एक तेज गति से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
दो अस्पतालों के चक्कर लगवाकर हुआ फरार
ये भी पढ़ें लखनऊ: विदाई के बहाने दामाद को बुलाकर ससुर और सालों ने उतार दिया मौत के घाट, बीच सड़क चाकू से गोदाहादसे के बाद कार सवार ने घायलों को अपनी कार में बिठाया और मोरना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। वहां डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपा स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। आरोपी उन्हें भोपा तो ले गया, लेकिन जैसे ही वहां डॉक्टरों ने घायलों को भर्ती कर उपचार शुरू किया, आरोपी कार सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। पीड़ितों ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात कार सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब अस्पताल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी कार सवार की पहचान करने में जुट गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां