मुजफ्फरनगर में होली से पहले बड़ी कार्रवाई, मावा भट्ठियों पर छापा, 100 किलो मिलावटी मावा नष्ट

On

मुजफ्फरनगर। होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कमर कस ली है। आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को सहायक आयुक्त खाद्य–II श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में विभाग ने पुलिस बल के साथ तहसील जानसठ के गांव तिसंग में स्थित मावा भट्ठियों पर बड़ी छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में अस्वस्थकर परिस्थितियों में रखा गया मावा नष्ट कराया गया।

बड़ी मात्रा में मिलावटी सामान सीज और नष्ट

महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ ये भी पढ़ें  महिला हेड कांस्टेबल के बंद घर को चोरों ने खंगाला, शादी की खुशियों के बीच लाखों के गहने और DVR साफ

छापेमारी के दौरान टीम ने देखा कि मावा बनाने में नियमों की अनदेखी की जा रही थी। अधिकारियों ने जनहित में कड़ा रुख अपनाते हुए मौके पर ही 100 किलोग्राम मावा (कीमत ₹22,500) को नियमानुसार नष्ट करा दिया। इसके साथ ही 70 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर (कीमत ₹30,800) और 10 किलोग्राम वनस्पति को सीज कर दिया गया।

भाकियू की हुंकार: ट्रेड डील के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान, नरेश टिकैत बोले- किसानों को बर्बाद कर देगी भारत-अमेरिका संधि ये भी पढ़ें  भाकियू की हुंकार: ट्रेड डील के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान, नरेश टिकैत बोले- किसानों को बर्बाद कर देगी भारत-अमेरिका संधि

जांच के लिए भेजे गए चार नमूने

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान ये भी पढ़ें  देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गुणवत्ता की जांच के लिए चार विधिक नमूने भी लिए हैं। इनमें मावा, वनस्पति, मिश्रित दूध और स्किम्ड मिल्क पाउडर के सैंपल शामिल हैं, जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित भट्ठी संचालकों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटखोरी पर जारी रहेगा प्रहार

सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह सघन अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम कुमारी और डॉ. विशाल चौधरी सहित पुलिस टीम मौजूद रही। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

बिजेंद्र सैनी | रिपोर्टर Picture

बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली। जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
 शामली में रिश्तों का कत्ल ! ससुर ही निकला बहू का कातिल, हवस की राह में नाकाम होने पर रची थी रूह कंपाने वाली साजिश

शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

शामली। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर अवैध कब्जे और एक व्यक्ति को रात भर बंधक बनाकर...
Breaking News  शामली 
शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

नयी दिल्ली। देश में चुनाव से पहले राजनीतिक दलों द्वारा दी जाने वाली मुफ्त सुविधाओं (Freebies) के मामले पर सुनवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट की सरकारों को दो-टूक: 'मुफ्त की रेवड़ियों' से खत्म हो रहा काम करने का जज्बा, करदाताओं पर बढ़ रहा बोझ

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

धर्म का वास्तविक अर्थ आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कहीं खो गया है। हमने यह मान लिया है कि...
Breaking News  अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
मन के भीतर झांके बिना अधूरी है भक्ति, लकीर पीटने से नहीं होगी प्रभु की प्राप्ति

उत्तर प्रदेश

मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

मथुरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा पुलिस का महा-एक्शन: 9.50 करोड़ के अवैध साम्राज्य पर चला योगी सरकार का हंटर, गैंगस्टर भाइयों की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

सहारनपुर। नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश की विधानसभा में जनपद के विकास और नागरिक हितों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लिए सौगात: विधायक राजीव गुंबर ने विधानसभा में उठाई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

सर्वाधिक लोकप्रिय