मुजफ्फरनगर: फैक्ट्री बंद कराने के लिए मजदूरों ने रची 'काली साजिश', मालिक ने किया उगाही और ब्लैकमेलिंग का खुलासा

मुजफ्फरनगर। जौली रोड स्थित भंडूरा गांव के जंगल में संचालित 'श्री बालाजी एंटरप्राइजेज' (ओल्ड टायर रिसाइक्लिंग प्लांट) को बंद कराने के पीछे मजदूरों की एक गहरी साजिश का मामला सामने आया है। तीन महीने पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्लांट से भारी काला धुआं निकलता दिखाया गया था, जिसके बाद प्रदूषण विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्लांट को बंद करा दिया था। अब फैक्ट्री मालिक जतिन पाल ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि यह धुआं किसी तकनीकी खराबी के कारण नहीं, बल्कि कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर पैदा किया गया था।

उगाही और ब्लैकमेलिंग के लिए रची साजिश फैक्ट्री स्वामी जतिन पाल के अनुसार, कुछ मजदूरों और ठेकेदार के बीच चल रही तनातनी के चलते यह साजिश रची गई। कर्मचारियों ने बंद रिएक्टर के नीचे ईंधन के स्थान पर पुराने टायर डालकर आग लगा दी, जिससे पूरे प्लांट में काला धुआं भर गया। इसके बाद उन्होंने खुद ही इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ताकि मालिक को ब्लैकमेल कर धन उगाही की जा सके।

मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'

जांच में मानक मिले पूरे प्लांट के तकनीशियन मोहम्मद इमरान ने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री में नाइट्रोजन सिस्टम, ईटीपी और बैलून सिस्टम जैसे आधुनिक प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगे हैं, जिससे इतना धुआं निकलना तकनीकी रूप से संभव ही नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद कराई गई तकनीकी जांच में भी प्लांट के सभी मानक सही पाए गए हैं।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद 

दोषियों पर होगी कानूनी कार्यवाही साजिश का पर्दाफाश होने के बाद मालिक ने आरोपी कर्मचारियों को काम से हटा दिया है और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए रिएक्टर को टीनशेड से कवर करने और पानी के टैंकों की क्षमता बढ़ाने जैसे सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं। फिलहाल फैक्ट्री बंद है और मालिक न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में शिक्षा का अधिकार के तहत 514 बच्चों को मिले स्कूल, वंचित छात्रों को एक ओर मौका 

 

Views: 437

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला: काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक, तालिबान का दावा- 'मारे गए बेगुनाह नागरिक'

  काबुल। तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका सहित कई अफगान   मुजाहिद...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला: काबुल और कंधार में एयरस्ट्राइक, तालिबान का दावा- 'मारे गए बेगुनाह नागरिक'

'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि सरकार बिना रुकावट एनर्जी सप्लाई पक्का करने के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
'हर दिन 50 लाख एलपीजी सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं', सरकार ने पैनिक बुकिंग से बचने की दी सलाह

क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

वाशिंगटन । अमेरिका ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर हमला...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
क्या है अमेरिका का 'Operation Epic Fury'? 6,000 ठिकानों को निशाना बनाने के पीछे की पूरी कहानी

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को एलपीजी और 8 सांसदों के निलंबन को लेकर हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलपीजी संकट और 8 सांसदों के निलंबन पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

कानपुर।  उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में कल्याणपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग की वर्दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में वन विभाग की वर्दी में गांजा तस्कर गिरफ्तार

बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

बिजनौर। जनपद के चांदपुर नगर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गईं छह छात्राएं अचानक लापता हो जाने से क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के चांदपुर में इंटर की परीक्षा देने गई छह छात्राएं लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव