मुजफ्फरनगर में नौकरी से निकालने पर बौखलाया पूर्व चालक, ट्रक चालक पर किया जानलेवा हमला
ककरौली क्षेत्र में ट्रक चालक को घेरा, साथियों संग लोहे की रॉड से पीटकर किया लहूलुहान
ककरौली(मोरना)। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा के पास एक पूर्व कर्मचारी द्वारा अपने मालिक (ट्रक चालक) पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित को घेरकर न केवल लोहे की रॉड और सरियों से पीटा, बल्कि जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के अनुसार, 24 फरवरी को जब वह टिकौला मिल से ट्रक खाली कर जटवाड़ा अड्डे पर पहुंचा, तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गुल सनव्वर और उसके साथियों शाहवेज, परवेज और सूफियान ने उसे घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने लोहे की रॉड और सरिया से तसव्वुर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। तसव्वुर के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। इस हमले में तसव्वुर के कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
डीजल चोरी बनी रंजिश की वजह
गांव ढ़ासरी निवासी तसव्वुर ने बताया कि उसने गुल सनव्वर (निवासी नंगला बुज़ुर्ग, थाना भोपा) को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना ढुलाई के लिए काम पर रखा था। आरोप है कि गुल सनव्वर ट्रैक्टर से डीजल चोरी कर रहा था, जिसके चलते तसव्वुर ने उसे 23 फरवरी को काम से हटा दिया था। उस पर तसव्वुर के 12 हजार रुपये एडवांस के भी बकाया थे, जिसे लौटाने का वादा उसने किया था।
ये भी पढ़ें नसीरपुर कांड: कश्यप समाज में भारी आक्रोश, 14 मार्च को 'स्वाभिमान बचाओ महापंचायत' की चेतावनीपुलिस की कार्रवाई
पीड़ित ने थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत की। ककरौली थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर गुल सनव्वर, शाहवेज, परवेज और सूफियान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां