मुजफ्फरनगर की नन्हीं प्रतिभाओं ने दिखाया दम, कस्तूरबा गांधी विद्यालय में गूंजा 'विज्ञान'
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप ने परखी बच्चों की मेधा
मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार को विज्ञान की अद्भुत छटा देखने को मिली। अवसर था 'राष्ट्रीय आविष्कार अभियान' के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का। इस कार्यक्रम में नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती।
कार्यक्रम का औपचारिक आगाज नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों ने बच्चों द्वारा सजाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी मेहनत की सराहना की। प्रदूषण नियंत्रण और स्मार्ट सिटी के मॉडलों ने जीता दिल जीत लिया।
वर्किंग मॉडल्स में दिखा भविष्य का भारत
प्रतियोगिता में मोरना, बुढ़ाना, खतौली और मुजफ्फरनगर शहर समेत विभिन्न ब्लॉकों के कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने समसामयिक विषयों पर एक से बढ़कर एक वर्किंग मॉडल पेश किए। इनमें छात्रों ने चोरी रोकने के लिए एडवांस अलार्म सिस्टम के रुप में सुरक्षा चक्र का प्रदर्शन किया। वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वाटर हार्वेस्टिंग और प्रदूषण नियंत्रण के लिए कम लागत वाले प्रभावी मॉडल दिखाए। इसके अलावा स्मार्ट सिटी योजना के तहत भविष्य के शहरों की आधुनिक रूपरेखा को प्रोजेक्ट के जरिए समझाया।
तार्किक क्षमता का विकास जरूरी: मीनाक्षी
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरुप ने मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बच्चों से उनकी कार्यप्रणाली पूछी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में रटने की प्रवृत्ति खत्म होती है और उनमें तार्किक क्षमता व नवाचार की भावना जागृत होती है। वहीं, बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सरकारी स्कूलों के बच्चों को विज्ञान और गणित के प्रति निडर बनाना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां