मुजफ्फरनगर में गंगनहर के तेज बहाव में बहता दिखा युवक का शव, किनारे खड़े ग्रामीणों में मचा हड़कंप
पुलिस ने घंटों की मशक्कत, पानी के उफान और तेज करंट के चलते आंखों से ओझल हुआ शव
भोपा (मुजफ्फरनगर)। जनपद के भोपा क्षेत्र स्थित गंगनहर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने नहर के बीचों-बीच एक अज्ञात युवक का शव बहता हुआ देखा। लेकिन पानी के तेज उफान के कारण शव को बाहर नहीं निकाला जा सका और पुलिस को बैरंग लौटना पडा।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह हमेशा की तरह ग्रामीण गंगनहर के किनारे नहा रहे थे और अपने पशुओं को नहला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी के बीच बह रहे एक शव पर पड़ी। शव देखते ही वहां कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना भोपा थाना पुलिस को दी। देखते ही देखते मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी के जानलेवा बहाव के आगे पुलिस की कोशिशें नाकाम रहीं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के बेहड़ा थ्रू में आसमान में दिखी ड्रोन जैसी संदिग्ध वस्तु, ग्रामीणों में फैली दहशतबचाव में बाधक बना पानी का उफान
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिसकर्मियों ने रस्सियों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को किनारे लाने की कोशिश की, लेकिन पिछले 4-5 दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव अत्यंत तीव्र है। तेज करंट के कारण देखते ही देखते शव पुलिस की पहुंच से दूर निकल गया, जिसके बाद पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्तमान में गंगनहर का बहाव इतना तेज है कि किनारे पर खड़े होने में भी डर लगता है। पशुपालक भी अपने मवेशियों को केवल किनारे पर ही नहला रहे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाए। पुलिस अब आगे के थानों और चौकियों को सूचित कर शव की तलाश और शिनाख्त की कोशिशों में जुट गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां