कच्चे तेल में तेजी का असर! सेंसेक्स 1,352 अंक गिरकर बंद; निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए डूबे

On

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,352.74 अंक या 1.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,566.16 और निफ्टी 422.40 अंक या 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का नेतृत्व ऑटो और बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो 4.10 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.97 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2.81 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2.78 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.60 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 2.39 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.37 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 2.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। केवल निफ्टी आईटी 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट हुई।

 

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट ये भी पढ़ें  घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी: किसानों का चयन हुआ संपन्न

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,127.85 अंक या 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,265.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 366.70 अंक या 2.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,132.20 पर था। बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडिया विक्स में भी सत्र के दौरान उछाल देखा गया और यह 17.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.36 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, एमएंडएम, एसबीआई, इंडिगो, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, पावर ग्रिड और बजाज फाइनेंस लूजर्स थे।

जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता' ये भी पढ़ें  जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

 

दूसरी तरफ, सन फार्मा, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक गेनर्स थे। बाजार में गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपए कम होकर 441 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 449 लाख करोड़ रुपए था। बाजार में बड़ी गिरावट की वजह कच्चे तेल में तेजी के माना जा रहा है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड की कीमत में सोमवार को 26 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई है और यह 119 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल में कमी की वजह ईराक और कुवैत जैसे देशों की ओर से आउटपुट में कमी करना है। इससे पहले कतर ने एलएनजी के उत्पादन में कमी का ऐलान किया था। भारतीय बाजार में कमजोरी की एक वजह डॉलर का मजबूत होना है। दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स इस साल के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर 99.70 तक पहुंच गया है। डॉलर के मजबूत होने से भारतीय रुपए में भी कमजोरी देखी जा रही है। 

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

कविता जोशी ने ‘लुगाई छोटी’ गाने पर दिखाए दमदार डांस मूव्स, अजय हुड्डा ने यूं किया रिएक्ट

मुंबई। हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अभिनेत्री कविता जोशी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक...
Breaking News  मनोरंजन 
कविता जोशी ने ‘लुगाई छोटी’ गाने पर दिखाए दमदार डांस मूव्स, अजय हुड्डा ने यूं किया रिएक्ट

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद में एक अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा मे प्रधानी चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, प्रधान के बेटे ने साथियों संग किया जानलेवा हमला

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिजोपुरा गांव में आगामी प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते एक खूनी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बिजोपुरा मे प्रधानी चुनाव की रंजिश में खूनी संघर्ष, प्रधान के बेटे ने साथियों संग किया जानलेवा हमला

सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया

सहारनपुर। नगर निगम ने आज सोमवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया

मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए तैयार तीन केंद्र, कंट्रोल रूम से होगी कापियों की 'लाइव' निगरानी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाओं के समापन की ओर बढ़ते ही प्रशासन ने उत्तर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: यूपी बोर्ड मूल्यांकन के लिए तैयार तीन केंद्र, कंट्रोल रूम से होगी कापियों की 'लाइव' निगरानी

उत्तर प्रदेश

हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद में एक अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया

सहारनपुर। नगर निगम ने आज सोमवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया

सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने हत्या के मुकदमंे में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नानौता पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: बड़े बकायादारों पर नगर निगम सख्त, 850 को कुर्की नोटिस, 8 संपत्तियां सील

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने बडे़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बड़े बकायादारों पर नगर निगम सख्त, 850 को कुर्की नोटिस, 8 संपत्तियां सील

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना