सहारनपुर: मल्हीपुर रोड पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 स्थानों से कब्जा हटाया
सहारनपुर। नगर निगम ने आज सोमवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने मल्हीपुर रोड पर जैन डिग्री कॉलेज तिराहे से पंजाब नेशनल बैंक तक करीब 50 स्थानों से अतिक्रमण हटाया और आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला। आईजीआरएस पर आई एक शिकायत पर भी कार्रवाई करते हुए नवीन नगर में एक टैण्ट दुकानदार द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया।
प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग ने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर आज मल्हीपुर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान करीब 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया। पंाच दुकानों का स्थायी तथा बाकि दुकानों का अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान एक दर्जन होर्डिंग और बोर्ड जब्त कर नगर निगम लाये गए। कुछ दुकानों के सड़क पर रखे चौनल, गेट, लोहे की सीढ़िया आदि भी जब्त की गयी। लेकिन दुकानदारों द्वारा ये आश्वासन देने के बाद कि वह भविष्य में अतिक्रमण नहीं करेंगे, उन पर जुर्माना लगाकर सामान वापिस कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आठ दुकानदारों पर आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
पशु डेरी का चालान- नगर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेतृत्व में जनता रोड स्थित एक पशु डेरी पर गंदगी फैलाने के कारण दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डेरी स्वामी को एक माह के भीतर वहां से डेरी शिफ्ट करने की चेतावनी भी दी गयी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां