रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी फोटोशूट कराया। इस फोटोशूट में कपल की खुशी, रोमांस और भावनाओं की झलक दिखाई दे रही है। रणदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस खूबसूरत पल को साझा किया। तस्वीरों में रणदीप और लिन दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। फोटोशूट में कपल बेहद सादी आउटफिट पहने हुए हैं। रणवीर जहां ब्राउन कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं तो वहीं लिन लैशराम वाइट कलर की ड्रेस में दिख रही है।
कुछ तस्वीरों में रणदीप ने लिन के बेबी बंप पर प्यार से हाथ रखा और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी मुस्कान के साथ देख रहे हैं। रणदीप हुड्डा के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "रणदीप भैया, आपकी और लिन की जोड़ी हमेशा सुपर क्यूट लगती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है, गॉड ब्लेस।" अन्य यूजर्स ने लिखा, "इतना रोमांटिक पोस्ट दिल को छू गया। लिन बहुत खूबसूरत लग रही हैं, और रणदीप भैया, आप भी कम नहीं। बेबी जल्दी आए, और दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में भाजपा को बड़ा झटका, दो बार के पूर्व विधायक के बेटे समाजवादी पार्टी में हुए शामिल
लिन बहुत ग्लो कर रही हैं, और रणदीप भैया भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं।" रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया था। कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी। वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई। वे थिएटर में लिन के सीनियर थे और बहुत मदद भी करते थे, और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी। रणदीप और लिन ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां