पवन सिंह को अपनी पहली पत्नी की याद आई, कहा, 'आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा'
मुंबई। भोजुपरी अभिनेता पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के लिए सुर्खियों में रहते हैं। पवन सिंह की निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं। उन पर हमेशा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगता रहा है, लेकिन उसके जीवन में एक ऐसी महिला भी थी, जिसके जाने का दुख पवन सिंह आज तक मना रहे हैं। पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम देवी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नीलम की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की और लिखा कि आपके बिना अधूरा हूं, अधूरा ही रहूंगा।
ये भी पढ़ें 'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत
ये भी पढ़ें मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडरनीलम सिंह और पवन सिंह की शादी 2014 में हुई थी और शादी के तीन महीने बाद ही नीलम ने आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त पवन सिंह पर कई आरोप लगे कि अभिनेता की अनदेखी की वजह से नीलम डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और उन्होंने अकेले रहने के बजाय जान देना सही समझा। हालांकि पवन सिंह स्टेज से कई बार नीलम का जिक्र कर चुके हैं। रियलिटी शो में उन्होंने अपनी पहली पत्नी को देवी कहा। उनका कहना है कि नीलम जैसी महिला दूसरी कोई और नहीं हो सकती, क्योंकि उन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया था। पहली पत्नी के अचानक छोड़ जाने को पवन सिंह कई बार कलंक भी कह चुके हैं। उनका मानना है कि उनकी मौत का कलंक वह आज तक झेल रहे हैं। 2014 के बाद अभिनेता ने 2018 में दूसरी शादी ज्योति सिंह से की। पवन की दूसरी शादी भी सफल नहीं रही और कोर्ट में ज्योति सिंह व पवन का तलाक का केस चल रहा है।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई लड़कियों के साथ अफेयर के आरोप लगाए और पवन व अक्षरा सिंह के रिश्ते पर भी कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि अक्षरा सिंह की वजह से ही दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया। हालांकि आज भी ज्योति पवन सिंह के साथ रिश्ते को दूसरा मौका देना चाहती है और सोशल मीडिया के जरिए पहल भी करती हैं। पवन सिंह भी ज्योति पर राजनीति में आने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा चुके हैं। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में ज्योति और पवन सिंह के बीच बड़ा विवाद हुआ था, जब वे पवन के घर उनसे मिलने पहुंची थी। ज्योति ने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उन्हें घर से निकालने के लिए पुलिस का सहारा लिया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां