बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटा, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की रात एक एटीएम को निशाना बनाया। बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए भारतीय स्टेट बैंक के एक एटीएम को काटकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना करजा थाना क्षेत्र की है, जहां मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित मड़वन में भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को शनिवार की देर रात अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। आशंका जताई जा रही है कि एटीएम को गैस कटर से काटा गया और फिर उसे उड़ा ले गए। बताया गया कि रविवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम आवास के शटर और मशीन की स्थिति देखी, तो हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें ‘भूत बंगला’ के सेट पर अक्षय कुमार-शिखर धवन का क्रिकेट धमाका: शूटिंग के बीच जमकर हुई मस्ती
ये भी पढ़ें रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावटमामले की सूचना तुरंत स्थानीय करजा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम और फॉरेंसिक दस्ता घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। घटना की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
इधर, एटीएम से कुल कितनी राशि की चोरी हुई है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। बताया गया कि बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। बैंक कर्मियों द्वारा एटीएम में मौजूद नकदी का आधिकारिक मिलान किया जा रहा है। फिलहाल बैंक की ओर से चोरी गई राशि का कोई स्पष्ट आंकड़ा पुलिस के साथ साझा नहीं किया गया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि चोरों के हाथ एक बड़ी रकम लगी है। पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां