नीतीश को राज्यसभा भेजना बिहार का अपमान, भाजपा चाहे तो उन्हें डिप्टी पीएम बनाए: सांसद मनोज कुमार

On

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की जनता और जदयू के कार्यकर्ता दुखी हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है, यह सीधे तौर पर जनता का अपमान है। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा कि अगर भाजपा सच में बिहार की जनता का सम्मान करना चाहती है तो नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम या फिर गृहमंत्री बना दे। मुख्यमंत्री से हटकर नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद बनाना, सीधे तौर पर बिहार का अपमान है, इसके अलावा कुछ नहीं है। मनोज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना, बिहार के लोगों के साथ अन्याय है।

 

इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो ये भी पढ़ें  इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह ये भी पढ़ें  अर्जुन तेंदुलकर की शादी में पहुंचे राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और युवराज सिंह

यह बिहार के लोगों की हत्या करने जैसा है। अगर आप उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाना चाहते थे, तो चुनाव के दौरान क्यों उन्हें अपना नेता बताया। जनता से 5 साल के लिए बहुमत क्यों मांगा? आप हर मंच पर यह क्यों कहते थे कि 25 से 30 नीतीश कुमार। हम लोग विपक्ष में हैं और कांग्रेस के सांसद हैं तो हम लगातार सवाल उठाएंगे। सवाल यह है कि आज पटना की सड़कों पर लाखों जदयू कार्यकर्ता उतर रहे हैं, वे दुखी हैं। वे नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार बिहार से निकलकर दिल्ली जाएं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, वे इससे पहले कई बार मंत्री रह चुके हैं। भाजपा का दावा है कि नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा से राज्यसभा जाना चुना है और वे सीएम के फैसले का सम्मान करते हैं। अगर सच में भाजपा को सम्मान की पड़ी है तो वे नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बना दे। पीएम तो नहीं बना सकते हैं, हम लोग जानते हैं, कम से कम डिप्टी पीएम या फिर गृहमंत्री ही बना दे। भाजपा ऐसा करती है तो बिहार की जनता को भी लगेगा कि जनता को सम्मान मिला है, उनके नेता को सम्मान हुआ है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सांसद बनना बिहार की जनता के साथ सिर्फ धोखा है।

मुरादाबाद: सोनकपुर ओवरब्रिज के पास पति-पत्नी के संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: सोनकपुर ओवरब्रिज के पास पति-पत्नी के संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

 

बिहार की जनता ने एनडीए को नीतीश कुमार के चेहरे पर 202 सीटें दी। इसके बावजूद नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो यह धोखा देने वाली बात है। बिहार की जनता के मन में कई सवाल पैदा हुए हैं और सवालों के जवाब मिलने चाहिए। कई राज्यों में राज्यपाल के बदले जाने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस सवाल का जवाब तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को देना चाहिए कि राज्यपालों को क्या हटाया गया? पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर की नियुक्ति पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गवर्नर को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और उन्हें भेज दिया गया है। सरकार जो भी कहेगी, वह उसके अनुसार काम करेंगे, लेकिन वह कितना भी विरोध करें, वहां कुछ नहीं होगा। भाजपा की बंगाल में दाल नहीं गलने वाली है। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं