मुज़फ्फरनगर में अब्दुल हमीद चौक का नामकरण बना विवाद का केंद्र: पालिका और प्राधिकरण के बीच फंसा मामला
पालिका प्रस्ताव बनाम प्राधिकरण का अशोक स्तंभ निर्माण, सभासदों ने डीएम से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। सुजडू चुंगी चौराहे के नामकरण को लेकर नया पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के तहत इस चौराहे का नाम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब इसी स्थान पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा सौंदर्यकरण के नाम पर अशोक स्तंभ का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने से मामला उलझ गया है।
इस विवाद को लेकर नगरपालिका परिषद के कुछ सभासदों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। सभासद मोहम्मद खालिद, शहजाद चीकू, नौशाद खान और हसीब राना ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में स्पष्ट किया कि 28 फरवरी 2026 को नगरपालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या 914 के तहत सुजडू चौक का नाम बदलकर 'परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक' करने का निर्णय लिया गया था। उनका उद्देश्य इस स्थल पर शहीद अब्दुल हमीद का स्मारक स्थापित करना था, ताकि उनके अदम्य साहस को सम्मान दिया जा सके।
सभासदों ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे अशोक स्तंभ के निर्माण कार्य को रुकवाकर बोर्ड बैठक के प्रस्ताव का सम्मान किया जाए। यह पूरा विवाद उस समय और गहरा गया जब मीनाक्षी चौक के नामकरण के घटनाक्रम के बाद से नगर के चौराहों के नामकरण को लेकर राजनीति और भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अब सबकी नजरें प्रशासन पर हैं कि वे इस टकराव को कैसे सुलझाते हैं और चौराहे पर किस योजना को प्राथमिकता दी जाती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां