मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में विवाहिताओं की मौत, कोहराम के बीच परिजनों का हंगामा
मंसूरपुर में विवाहिता ने दिल्ली के अस्पताल में तोड़ा दम, बुढ़ाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत
मुजफ्फरनगर। जनपद में अलग-अलग क्षेत्रो मे दो विवाहिताओं कीे संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत के मामले से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजनो ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। एक अन्य घटना में बुढ़ाना के गांव राजपुर छाजपुर में यएक युवती की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र की गोविंदपुरी कॉलोनी में 24 वर्षीय रीना पत्नी करण प्रजापति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता धर्मसिंह (निवासी रुकनपुर खेड़ी) ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रीना के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व हुई मारपीट में रीना गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर मंसूरपुर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुढ़ाना में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी
दूसरी ओर, बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर छाजपुर में 26 वर्षीय रूबी कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रूबी की शादी भी तीन वर्ष पूर्व ही हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। यहाँ भी मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
पुलिस की जांच जारी
दोनों ही मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां