महंगी दवाइयों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, जरूरत पड़ी तो करूंगा भूख हड़ताल: सुमित खेड़ा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय नौजवान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने दवाइयों की बढ़ती कीमतों और मेडिकल स्टोर्स पर हो रही कथित लूट के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने इस संबंध में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
सुमित खेड़ा ने कहा कि आज के समय में दवाई आम आदमी की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है, लेकिन दवाइयों के नाम पर बड़े स्तर पर लूट मची हुई है। उनका आरोप है कि कई डॉक्टरों ने अपने क्लीनिक के पास ही मेडिकल स्टोर खुलवा रखे हैं और मरीजों को वही दवाइयां लिखी जाती हैं जो केवल उन्हीं मेडिकल स्टोर्स पर उपलब्ध होती हैं। इससे मरीजों को मजबूर होकर वही दवाइयां कई गुना अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ती हैं।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के क्लीनिक के आसपास संचालित मेडिकल स्टोर्स की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका आरोप है कि कुछ मेडिकल संचालक इस व्यवस्था के जरिए गोरखधंधा चला रहे हैं। खेड़ा ने कहा कि कई दवाइयां सरकारी योजनाओं या राहत कार्यक्रमों में सस्ती उपलब्ध होती हैं, लेकिन वही दवाइयां निजी मेडिकल स्टोर्स पर कई गुना अधिक कीमत पर बेची जा रही हैं।
ये भी पढ़ें शाहजहांपुर: खौफनाक वारदात में पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर; गुस्साए लोगों ने आरोपी पति को पीटासुमित खेड़ा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के जवाब का इंतजार करेंगे। यदि इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे पहले अपने शहर में सीएमओ और सीएमएस से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि महंगी दवाइयां बेचने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय नौजवान दल जल्द ही धरना-प्रदर्शन करेगा। इस आंदोलन की शुरुआत मुजफ्फरनगर जिले से किए जाने की तैयारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां