मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

ड्यूटी पर तैनात सिपाही बिलाल और दीपक गंभीर रूप से घायल, जौला के ईंट भट्टे पर होली खेलने को लेकर भिड़े दो पक्ष

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दावों के बीच बुढ़ाना क्षेत्र में जमकर हुड़दंग और नशा हावी रहा। बुधवार और गुरुवार को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों और आपसी संघर्षों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सबसे गंभीर घटना कस्बे के होली चौक पर हुई, जहाँ नशे में धुत बाइक सवारों ने ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को ही निशाना बना डाला।

बुढ़ाना कस्बा के व्यस्त होली चौक पर बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को नशे में धुत बाइक सवारों ने अपनी चपेट में ले लिया। तेज रफ्तार बाइक ने सिपाही मोहम्मद बिलाल और दीपक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल रहे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।

मुज़फ्फरनगर में डंपर और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बिरालसी के पास हुआ हादसा ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में डंपर और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, बिरालसी के पास हुआ हादसा

ईंट भट्टे और मोहल्लों में जमकर चले लाठी-डंडे
गांव जौला स्थित ईंट भट्टे पर होली खेलने के दौरान मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस संघर्ष में अमित, वंश, नितिन (जौला), मनोज (कुरालसी), अनुज (नाला), राधा, राखी और कुलदीप (बसी) घायल हो गए। उधर, कस्बे के मोहल्ला चमारान में आपसी विवाद में रवि और सोनू घायल हुए। वहीं, कोतवाली रोड पर स्कूटी सवार अक्षत मित्तल के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

मुज़फ्फरनगर: बचन सिंह कॉलोनी में जलभराव का तांडव: नाराज निवासियों ने मंत्री-सांसद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: बचन सिंह कॉलोनी में जलभराव का तांडव: नाराज निवासियों ने मंत्री-सांसद के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

हादसों ने छीनी त्योहार की रंगत
सड़क हादसों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजपुर छाजपुर मार्ग पर अजय और अंकित बाइक फिसलने से घायल हुए। वहीं, खतौली निवासी समीर व रवि और सम्मीर अटेरना निवासी दीपक, रोहित व कुलदीप भी बाइकों की आपस में भिड़ंत के कारण लहूलुहान हो गए। सीएचसी प्रभारी के अनुसार, अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों और अन्य का उपचार जारी है।

मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में एक कॉल रिसीव करते ही उड़ गए बैंक खाते से 2 लाख रुपये; साइबर ठगों ने दंपति को बनाया निशाना

 

 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अरविन्द कुमार पीटीआई  | बुढ़ाना प्रतिनिधि Picture

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

असम में आईएएफ सुखोई-30 फाइटर जेट लापता, रडार से टूटा संपर्क, सर्च ऑपरेशन जारी

गुवाहाटी। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान लापता हो गया। असम के कार्बी आंगलोंग जिले के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
असम में आईएएफ सुखोई-30 फाइटर जेट लापता, रडार से टूटा संपर्क, सर्च ऑपरेशन जारी

ईरान-इजरायल युद्ध : भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

  नई दिल्ली। ऑल इंडिया मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. मोहम्मद मोमिन ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय मेडिकल   छात्रों...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-इजरायल युद्ध : भारतीय मेडिकल छात्रों को तेहरान से सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 6 मार्च, 2026, शुक्रवार

ईर्ष्या: मनुष्य का सबसे खतरनाक रोग, जो स्वयं को ही करता है नष्ट

मानवीय स्वभाव में ईर्ष्या एक ऐसा आत्मघाती रोग है जो जिस हृदय में पनपता है उसे ही धीरे-धीरे समाप्त कर...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
ईर्ष्या: मनुष्य का सबसे खतरनाक रोग, जो स्वयं को ही करता है नष्ट

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा: शुक्रवार को प्रदेश के 3300 किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश