ट्रंप प्रशासन की नीति के बाद भारत ने व्यापारिक साझेदारियां बढ़ाने पर दिया जोर: रिपोर्ट

On

नई दिल्ली। अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप प्रशासन की दबाव बनाने वाली रणनीत‍ि के चलते भारत और अमेर‍िका के संबंधों में बदलाव के संकेत देखने को म‍िल रहे हैं। फॉरेन अफेयर्स पत्रिका में प्रकाशित लेख के मुताबिक, नई द‍िल्‍ली को फ‍िलहाल दूसरी साझेदारियों की तलाश करनी पड़ रही है। भारत को शुरू में लगा था क‍ि चीन से प्रतिस्पर्धा करने की बड़ी रणनीति के तहत अमेरिका उनकी साझेदारी को प्राथमिकता देगा, लेक‍िन ऐसा नहीं हुआ। लेख के अनुसार, जनवरी में यूरोपीय संघ के साथ हुआ व्यापार समझौता नई दिल्ली की भू-आर्थिक रणनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे सभी समझौतों की जननी बताया, जिससे दोनों पक्षों को लगभग 30 अरब यूरो के निर्यात लाभ का अनुमान है।

 

शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार ये भी पढ़ें  शराबी भाई का खौफनाक कदम: बड़े भाई को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें ये भी पढ़ें  CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

इसके साथ एक नया रक्षा समझौता और कई अन्य समझौते भी किए गए। लेख में कहा गया है कि ब्रसेल्स के साथ हुआ यह द्विपक्षीय आर्थिक समझौता तथा ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य देशों के साथ हाल के समझौते भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसी एक शक्ति पर निर्भरता कम करने में मदद करेंगे। लेख में यह सुझाव भी द‍िया गया कि भारत को कम्प्रीहेंसिव एंड प्रोग्रेसिव एग्रीमेंट फॉर ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (सीपीटीपीपी) में शामिल होना चाहिए, जिसे एशिया का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक समूह माना जाता है। 2018 में हस्ताक्षरित सीपीटीपीपी उस समय अस्तित्व में आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले के समझौते, ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (टीपीपी), से अमेरिका को बाहर कर लिया था। यह समझौता पूरे प्रशांत क्षेत्र में एक उच्च-स्तरीय मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने के लिए तैयार किया गया था। सीपीटीपीपी विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर शुल्क (टैरिफ) को समाप्त या कम करता है और सदस्य देशों को श्रम अधिकार, बौद्धिक संपदा और निवेश जैसे कई क्षेत्रों में कड़े साझा मानकों का पालन करने के लिए बाध्य करता है।

मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज

 

ये मानक सदस्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं में वास्तविक संरचनात्मक सुधार को बढ़ावा देते हैं। अमेर‍िका के बिना भी इस एग्रीमेंट में अब 12 सदस्‍य हैं, जो दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍था का लगभग 15 प्रत‍िशत हिस्सा हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, जापान, मलेशिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और वियतनाम शामिल हैं। कंबोडिया और साउथ कोरिया सहित कई नए सदस्‍य अब इसमें शामिल होना चाहते हैं। हालांकि, भारत के इस समूह में शामिल होने में काफी रुकावटें हैं, लेकिन इसमें शामिल होने का मामला भी मजबूत है। सीपीटीपीपी देशों को भारत के संभावित बड़े मार्केट तक खास पहुंच मिलेगी, जबकि पूरे समूह को इस समूह के अंदर भविष्य की ग्लोबल सुपरपावर होने से फायदा होगा। लेख में आगे कहा गया है कि भारत के लिए सदस्यता क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं में उसके एकीकरण को तेज करेगी और निर्यात को बड़ा प्रोत्साहन देगी। 

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
शामली 
शामली: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सैनपुर में तकनीक और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आईआईटी मद्रास (चेन्नई)...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच डिजिटलीकरण और स्थिरता में रणनीतिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

पटना। बिहार के मधुबनी जिले में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दावों के बीच बुढ़ाना क्षेत्र में जमकर हुड़दंग...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश