संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक
संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय स्थित दर्जी वाली मस्जिद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
मस्जिद में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने इमाम साहब से खामेनेई और हमलों में मारे गए अन्य लोगों के लिए दुआ करने का आग्रह किया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे उन्होंने अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में जान गंवाने वालों को ‘शहीद’ बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त शब्दों में नाराजगी जाहिर की और उनके नेस्तनाबूद होने की दुआ की।
विधायक ने कहा कि यह निंदा केवल संभल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे देश में इस घटना के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए। उन्होंने इस हमले को ‘अत्यधिक ज्यादती’ और ‘भयानक’ करार देते हुए विशेष रूप से कम उम्र के बच्चों की मौत का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि 160 से अधिक बच्चों की बमबारी में मौत हुई, जिसे उन्होंने अमानवीय कृत्य बताया।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों के भीतर संवेदना है, वे इस दर्द को अवश्य महसूस कर रहे होंगे। मस्जिद में मौजूद लोगों ने भी हमले में मारे गए लोगों के लिए दुआ की।
इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां