संभल में खुशियों की होली मातम में बदली, पोल से टकराई बाइक, 15 दिन पहले पिता बने युवक की मौत
नवजात बेटी का चेहरा भी ठीक से नहीं देख सका अर्जुन, साथी की हालत गंभीर, गांव में पसरा सन्नाटा
संभल। होली के हुड़दंग और उल्लास के बीच संभल के हयातनगर क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव बबैना के पास एक अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से जा टकराई, जिसमें 22 वर्षीय अर्जुन यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका साथी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। सबसे हृदयविदारक बात यह है कि मृतक अर्जुन महज 15 दिन पहले ही एक नन्हीं परी का पिता बना था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोरा लखूपुरा निवासी अर्जुन यादव (पुत्र राजवीर सिंह) अपने ग्रामीण मित्र संदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर जंगल की ओर गया था। लौटते समय दोपहर करीब 1:30 बजे के कारब बबैना गांव के समीप अचानक उसकी बाइक असंतुलित हो गई और तेज रफ्तार में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अर्जुन ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव: डबल डेकर बस ने ईको कार को रौंदा, राजस्थान के छह लोगों की मौत15 दिन की मासूम के सिर से उठा साया
अर्जुन की मौत की खबर जैसे ही घर पहुँची, कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की माँ विमला देवी ने सिसकते हुए बताया कि अर्जुन की पत्नी ने मात्र 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। घर में सोहर और खुशियों का माहौल था, अर्जुन अपनी नवजात बेटी को लेकर बड़े-बड़े सपने देख रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; जिस घर में बेटी के आने की बधाई दी जा रही थी, वहाँ अब चीख-पुकार मची है। अर्जुन अपने पीछे दो मासूम बेटियों को छोड़ गया है।
नशे की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
प्राथमिक चर्चाओं के अनुसार, हादसे का कारण बाइक चालक का नशे में होना बताया जा रहा है, जिससे वह संतुलन खो बैठा। हालांकि, पुलिस इस पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल संदीप का इलाज जारी है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां