जोड़ों का दर्द और थकान? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें 'ब्रिज पोज'

On

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में जोड़ों में अकड़न, कमर दर्द, थकान, तनाव और पाचन संबंधी जैसे शारीरिक बदलाव आने लगते हैं। धीरे-धीरे शरीर कमजोर पड़ने लगता है और रोगों का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन नियमित योग अभ्यास इन बदलावों को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है और सेहत को बेहतर बनाए रख सकता है। ऐसा ही एक प्रभावी योगासन है, सेतुबंधासन, जिसे अंग्रेजी में ब्रिज पोज भी कहते हैं।

यह आसन शरीर को पुल की तरह बनाता है, और उम्रदराज लोगों के लिए खास तौर पर यह फायदेमंद हो जाता है। हालांकि, इसके साथ लोगों को नियमित आहार भी लेना चाहिए। आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, यह आसन पीठ, कूल्हों और कंधों को मजबूत बनाने, थायरॉइड को संतुलित करने और तनाव को कम करने के लिए एक उत्कृष्ट योगासन है। इसको करने से रीढ़ की हड्डी लचीली और पाचन तंत्र बेहतर होता है। इसे करना बेहद आसान है। सबसे पहले योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों घुटनों को मोड़ें और पैरों को जमीन पर रखें, इनके बीच कूल्हों जितनी दूरी रखें। हाथों को शरीर के बगल में सीधा रखें और हथेलियां जमीन की तरफ हों। गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी कमर, नितंब और पीठ को ऊपर उठाएं। ध्यान रहे कि गर्दन और सिर जमीन पर ही टिके रहें। जांघों और पैरों को एक-दूसरे के समानांतर रखें। इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रुकें।

गर्भधारण से पहले क्यों जरूरी है प्रीकॉन्सेप्शन केयर? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद  ये भी पढ़ें  गर्भधारण से पहले क्यों जरूरी है प्रीकॉन्सेप्शन केयर? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसे 3-5 बार दोहराएं। शुरुआत में 10-15 सेकंड का अभ्यास पर्याप्त है। इसके करने से शरीर को धीरे-धीरे आराम मिलेगा। हालांकि, शुरुआती लोगों को इसको करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है, लेकिन रोजाना करने से शरीर खुलना शुरू हो जाएगा। यह तनाव, चिंता और हल्के अवसाद को कम करने में सहायक है। साथ ही, पेट के अंगों को सक्रिय कर पाचन सुधारता है और छाती को खोलकर फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है। इसके अलावा, यह मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं और मेनोपॉज से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में भी कारगर है। 

कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीका ये भी पढ़ें  कच्चे दूध से पाएं प्राकृतिक निखार, रूखापन और मुंहासों से राहत का आसान तरीका

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच डिजिटलीकरण और स्थिरता में रणनीतिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-फिनलैंड रणनीतिक साझेदारी: पीएम मोदी बोले- डिजिटलीकरण और 6G से खुलेंगे नए अवसर

बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

पटना। बिहार के मधुबनी जिले में गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: मधुबनी में एनएच-27 पर स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दावों के बीच बुढ़ाना क्षेत्र में जमकर हुड़दंग...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में होली पर हुड़दंगियों का तांडव: नशे में धुत बाइकरों ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, झगड़ों में दो दर्जन लहूलुहान

शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल

शामली। शहर  कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर ब्याज का पैसा न दिए गुरूवार...
शामली 
शामली: ब्याज विवाद में युवक पर हमला, सिर में लोहे की रॉड से घायल

सेमीफाइनल में ईशान-संजू की जोड़ी का कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही...
खेल  क्रिकेट 
सेमीफाइनल में ईशान-संजू की जोड़ी का कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश