दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना की एआई तस्वीर वायरल, पोस्ट करने पर ट्रोल हुए शेखर कपूर
मुंबई। फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। दरअसल, उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें कुछ पुराने बॉलीवुड सितारे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर वह यूजर्स के निशाने पर आ गए। दरअसल, शेखर कपूर ने जो तस्वीर साझा की, उसमें दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, देव आनंद और राजेश खन्ना एक साथ बैठकर खाना खाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को उन्होंने असली समझकर पोस्ट किया, लेकिन वास्तव में यह एक एआई फोटो है।
ये भी पढ़ें ईरान में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान से भारतीय छात्रों को कोम शहर में सुरक्षित स्थानांतरित किया गयाशेखर कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ''ये उस समय के सबसे बड़े सितारे थे और उन्होंने लाखों भारतीयों के दिलों पर राज किया। उनकी दोस्ती और विनम्रता इस एक तस्वीर में साफ नजर आती है।'' इस तस्वीर पर लोगों ने जमकर कमेंट किए और शेखर कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ''यह तस्वीर नकली है। कम से कम शेखर कपूर को इसे पहचानना चाहिए था।''
ये भी पढ़ें यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे
दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप तो खुद एआई से अच्छे जानकार हैं, आप तो धोखा मत खाओ, यह एआई की बनाई हुई तस्वीर है।'' अन्य यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, ''आप जैसे निर्देशक कैसे इस फोटो को पहचान नहीं पाए? आप एक निर्देशक हैं और फिर भी नकली तस्वीर को सच मान बैठे। सही से चेक करो, मकसद अच्छा है लेकिन यह सच नहीं है।'' फिलहाल, शेखर कपूर ने इस मामले को लेकर किसी तरह की कोई सफाई नहीं दी। शेखर कपूर इससे पहले एआई इम्पैक्ट समिट में भी भारत की बढ़ती भूमिका पर बात कर चुके हैं। उन्होंने इस सम्मेलन में कहा था कि युवा पीढ़ी में एआई को लेकर उत्सुकता और जिज्ञासा बहुत ज्यादा है।
जब युवा तकनीक को समझने और सीखने के लिए इतनी गंभीरता दिखा रहे हैं, तो यह साबित करता है कि भारत जल्द ही एआई के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि भारत को एआई का विकास करते समय अपनी परिस्थितियों और जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। सिर्फ पश्चिमी देशों के मॉडल को अपनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हमें अपनी विशेषताओं के अनुसार तकनीक को विकसित करना चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां