शामली: हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोध
शामली। नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के गांव खेडीकरमू में हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण कराये जाने से समाज के लोगों ने ग्राम पंचायत और नगर पालिका पर सांठगांठ करने का आरोप लगाया। उन्होने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने पर बोर्ड लगाते हुए निर्माण कार्य न करने की मांग की है।
गुरूवार को क्षेत्र के गांव खेडीकरमू में दर्जनों की संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति के महिला पुरूष एकत्रित हुए, जहां उन्होने अपना विरोध प्रकट करते हुए बताया कि गांव खेडीकरमू में हरिजन आबादी के लिए जमीन आरक्षित है। आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा नगर पालिका को हरिजन आबादी की यह जमीन टंकी बनाने के लिए दे दी गई है। जिसको लेकर गांव में दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने बताया कि दलित समाज के लोगों ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिता भी डाल रखी, जहां मामला विचाराधीन है।
उन्होने कोर्ट में चल रहे वाद का हवाला देते हुए बोर्ड भी लगवा दिया है। जिस पर कोई निर्माण कार्य न कराने की हिदायत दी गई है। इस दौरान उन्होने बताया कि कई बार अधिकारियों को भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होने शिकायत को तथ्यहीन बताते हुए कोई कार्यवाही नही की। उन्होने जिला प्रशासन से मांग की कि जब तक कोर्ट का कोई फैसला नही आ जाता है तब तक वहा चल रहे निर्माण कार्य को रूकवाया जाये। इस अवसर पर बीसैन, ईश्वर शरण, रामशरण, कुलदीप, हरपाल, सिब्बल, मोनू, राधेश्याम, किरणपाल, नरेश, लोकेश, राहुल, सोनू, श्यामा, ओमप्रकाश, लालदास, बबलू, मुकेश आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारणरॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां