शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन
नॉर्दर्न इंडिया रीजन में इंग्लिश विषय में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बीएसएम स्कूल में खुशी की लहर
शामली। शहर के प्रतिष्ठित बीएसएम स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा निविका चौहान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी सफलता हासिल की है। निविका ने नॉर्दर्न इंडिया रीजन (उत्तरी भारत क्षेत्र) में इंग्लिश विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। छात्रा की इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित हुआ है।
देशभर में विभिन्न विषयों के आधार पर कई चरणों में लायंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा यह प्रतियोगिता विभिन्न विषयों के आधार पर कई चरणों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक चरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा विद्यार्थियों को ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया। निविका ने अपनी तार्किक क्षमता और भाषा पर पकड़ का प्रदर्शन करते हुए सभी चरणों को पार कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सुखद परिणाम
विद्यालय के ओलंपियाड कोऑर्डिनेटर गुलशन सैनी ने निविका की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रा का राष्ट्रीय स्तर पर चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुदृढ़ शैक्षिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण को दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि निविका राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराएगी।
ये भी पढ़ें शामली में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आदर्श मंडी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजाप्रतिभा को मिला सम्मान
निविका की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राहुल चौधरी और उप-प्रधानाचार्या आशु पंडित विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने छात्रा के साथ-साथ उसके अभिभावकों को भी इस स्वर्णिम सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां