शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण
तहसील सभागार में सुबह 11 बजे से होगी जनसुनवाई; महिला उत्पीड़न रोकने और त्वरित न्याय दिलाने की बड़ी पहल
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे 'महिला उत्पीड़न रोकथाम एवं त्वरित न्याय' अभियान के तहत आगामी 09 मार्च 2026 को जनपद शामली में एक विशेष महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उ०प्र० राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती मनीषा अहलावत करेंगी।
राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती मनीषा अहलावत ने कहा कि आयोग का लक्ष्य महिलाओं के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जल्द से जल्द राहत पहुँचाना है। आयोग का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को सुगमता से न्याय दिलाना और उनके मामलों की निष्पक्ष समीक्षा करना है। इसी क्रम में तहसील शामली के सभागार में सुबह 11:00 बजे से जनसुनवाई शुरू होगी। इस दौरान सदस्य मनीषा अहलावत न केवल नई शिकायतों को सुनेंगी, बल्कि पूर्व में लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगी।
ये भी पढ़ें शामली के जलालाबाद में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, चारदीवारी करते दो लोग पुलिस हिरासत में मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान
प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस जनसुनवाई का मुख्य आकर्षण समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा। आयोग की सदस्य के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
आमजन के लिए महत्वपूर्ण सूचना
जिला प्रशासन ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जो भी महिलाएं किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य समस्याओं से ग्रसित हैं, वे निर्धारित समय पर तहसील शामली सभागार पहुंचकर अपनी बात माननीय सदस्य के समक्ष रख सकती हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां