जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर लगे शादी के पंडाल में आग लग गई। यह घटना सुबह हुई। राहत की बात यह रही कि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंचे सीएफओ आरपी राय ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे उत्सव मोटल होटल के बाहर लगे शादी के पंडाल में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं और अन्य अग्नि अधिकारी भी दूसरी स्टेशन से मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आरपी राय के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, हालांकि होटल के अंदर आग नहीं फैली।

 

ट्रम्प का पहला सार्वजनिक बयान- ईरान पर हमले को ठहराया सही, बोले ‘सबसे बड़ा प्रहार अभी बाकी’, ज़रूरत पड़ी तो थलसेना भी भेजेंगे  ये भी पढ़ें  ट्रम्प का पहला सार्वजनिक बयान- ईरान पर हमले को ठहराया सही, बोले ‘सबसे बड़ा प्रहार अभी बाकी’, ज़रूरत पड़ी तो थलसेना भी भेजेंगे

ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत ये भी पढ़ें  ईरान में संकट: बमबारी के बीच 4.3 तीव्रता का भूकंप, युद्धग्रस्त इलाकों में मची दहशत

उन्होंने बताया कि जिम में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां भी कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं पाया गया। पूरी बिल्डिंग की जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अंदर न फंसा हो। उन्होंने बताया कि बाहर लगे पंडाल में थोड़ी आग लगी थी, जिसे फायर टीम ने काबू में कर लिया। स्थिति नियंत्रण में है और कोई बड़ी घटना नहीं हुई। होटल के मालिक आशुतोष सिंह ने भी आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसे शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होटल और आसपास के इलाके में परेशान कर रही हैं।

यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे ये भी पढ़ें  यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे

 

होटल के अंदर कुछ सामान जल गया, खासकर पंडाल के पास रखा हुआ सामान। उन्होंने यह भी बताया कि आग होटल के अंदर ज्यादा नहीं फैली और बाकी जगहों पर नुकसान नहीं हुआ। आशुतोष सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और आगे की जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय अचानक धुंआ उठते ही लोग भयभीत हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें सुरक्षित दूरी पर रखकर आग बुझाई। 

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की सदस्या अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ता समाज में गहरा शोक व्यक्त किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
अधिवक्ता दीपा पंवार के आकस्मिक निधन पर शोक, 6 मार्च को संयुक्त शोक सभा; अधिवक्ता न्यायालय कार्य से रहेंगे विरत

₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। भारतीय...
ऑटोमोबाइल 
₹40000 तक सस्ती हुई Hyundai Creta दमदार इंजन शानदार माइलेज और लग्जरी फीचर्स वाली SUV पर मिल रहा बड़ा ऑफर

नोएडा में भाकियू भानु के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, एसीपी ने ज्ञापन लेकर किया रिहा

नोएडा। नोएडा में किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की तैयारी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में भाकियू भानु के नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, एसीपी ने ज्ञापन लेकर किया रिहा

देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुरुवार को देश की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश