जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया
जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर पर बुधवार रात किसी अराजक तत्व ने कालिख पोत दिया था, जिसे गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने स्वंय अपने हाथों से साफ किया और माल्यार्पण भी किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जौनपुर नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में अंबेडकर तिराहे पर लगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर बुधवार की रात किसी अराजक तत्व द्वारा उनके मुंह पर कालिख लगा दिया गया था, जिसे आज गुरुवार को सुबह बाबा साहब के कुछ अनुयायियों ने देखा और वहां पर देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गई और भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी आ गए। बाबा साहब के अनुयायियों की मांग थी कि मूर्ति खंडित हो गई है इसे बदल दिया जाए।
इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह मौके पर आए और जिलाधिकारी ने लोगों को समझाते हुए अपने हाथों से स्वयं बाबा साहब के मुंह पर लगे कालिख को साफ किया और माल्यार्पण भी किया। बाबा साहब के अनुयायियों की मांग थी कि प्रतिमा बदल दी जाए तो इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालय आइए वहीं पर बात की जाएगी। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने अंबेडकर तिराहे के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को कमरों को तत्काल प्रभाव से चालू कराने और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था लगाने का निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां