मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका
मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। गुरुवार को पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई और अपने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बेटा पिछले कई दिनों से लापता है और पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।
आखिरी फोन कॉल और सुनाई दी चीखें
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसका बेटा आकाश जो कि एक ई-रिक्शा चालक है और मेहनत-मजदूरी कर घर का गुजारा करता था, बीती 17 तारीख को घर से निकला था। पीड़िता के अनुसार जब उसकी आकाश से फोन पर आखिरी बार बात हुई, तो उसे दूसरी तरफ से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। आकाश फोन पर कह रहा था कि 'तुमने मुझे यह क्या खिला दिया'। इसी दौरान उसने 'कालू' नाम के व्यक्ति का नाम बार-बार लिया और बताया कि कालू उसे बुरी तरह पीट रहा है।
ये भी पढ़ें सहारनपुर में बेटे की संदिग्ध मौत पर पिता का गंभीर आरोप, दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जऑटो चालक पर शक की सुई
ये भी पढ़ें CCSU: घोषित हुई वार्षिक परीक्षाओं की तिथि, 18 मार्च से शुरू होगा इम्तिहान; बीएड आवेदन के लिए समय कमपरिजनों का कहना है कि आरोपी कालू भी कंकरखेड़ा क्षेत्र का ही रहने वाला है और पेशे से ऑटो चालक है। आखिरी फोन कॉल के बाद से ही आकाश का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है और उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उसने पुलिस को बताया कि उसे डर है कि कालू ने उसके बेटे के साथ कोई गंभीर वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
पीड़िता का आरोप है कि यह मामला जानी थाना क्षेत्र का है, लेकिन वहां की पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी कालू के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है और न ही आकाश का पता लगाने की कोशिश की गई है। न्याय के लिए दर-दर भटक रही मां ने अब जिले के आला अधिकारियों से बेटे की सकुशल बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अधिकारियों ने दिया आश्वासन
एसएसपी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने पीड़िता की व्यथा सुनने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब आकाश की कॉल डिटेल खंगालने और आरोपी कालू की लोकेशन ट्रेस करने की तैयारी कर रही है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी आकाश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां