खाड़ी देशों में एक करोड़ भारतीय फंसे, पटियाला के छह लोगों ने पैसे खत्म होने पर किया फोन: बलबीर सिंह
चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कनाडा में भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत, खाड़ी देशों में फंसे लोगों और राज्य में मेडिकल कॉलेज के विस्तार को लेकर प्रतिक्रिया दी। पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह ने कहा, "वर्तमान हालात में हमारे कई लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। लगभग एक करोड़ लोग वहां फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ पटियाला से भी हैं व मुझे उनके फोन आए और उन्होंने बताया कि उनके पास पैसे खत्म हो गए हैं। इस पर मैंने अपने एक परिचित व करीबी दोस्त के माध्यम से उनके होटल के बिलों का भुगतान करवाया। कुल मिलाकर छह लोग थे। हम उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें सीमा से सटे विराटनगर के सीडीओ कार्यालय के पास मिला बम, सेना ने किया डिफ्यूज, बढ़ाई गई सुरक्षाउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं केंद्र और विदेश मंत्री के साथ समन्वय कर रहे हैं। केंद्र सरकार को वर्तमान में चल रहे युद्ध को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहल करनी चाहिए। हालांकि केंद्र सरकार को मिडिल ईस्ट में रह रहे लोगों को निकाल लेना चाहिए था क्योंकि स्थिति के बारे में पहले से ही जानकारी थी। कनाडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की मौत पर पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा, "यह एक बेहद दुखद घटना है और मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं, जिसकी बेटी या बच्चा पढ़ाई या काम के लिए बाहर जाते हैं और फिर हमें उनका शव वापस लाना पड़ता है।
ये भी पढ़ें मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भावइससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता।" उन्होंने कहा कि पहले कई समस्याएं थीं, इसलिए हमने सभी की समीक्षा की। अब होशियारपुर, शहीद उधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट और अन्य चिकित्सा विज्ञान संस्थानों से शुरू होकर नए मेडिकल कॉलेजों का विस्तार होने जा रहा है। पूरथला स्थित मेडिकल कॉलेज सहित ये सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जहां सभी सीटें सरकारी होंगी, जिनमें केंद्र सरकार के साथ 60-40 का सहयोग है।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां