मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली
मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व है। पुलिस परिवार भी एक बड़े परिवार की तरह है, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी मिलकर जनपद में शांति व्यवस्था और जनता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य करते हैं। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और उत्साह के साथ इस पावन पर्व को मनाया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां