मुजफ्फरनगर के ककरौली का परिवार ईरान मे फंसा, चितिंत परिजन कर रहे वतन वापसी की दुआएं

धार्मिक शिक्षा लेने गया परिवार कुम शहर में फंसा, वतन वापसी की दुआएं

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने सात समुंदर पार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भी चिंता की लकीरें खींच दी हैं। जनपद के ककरौली और मोरना क्षेत्र के कई लोग वर्तमान में ईरान और कुवैत जैसे देशों में फंसे हैं, जिनके परिजन उनकी सलामती को लेकर दिन-रात दुआएं मांग रहे हैं।

कुम शहर में है मौलाना का परिवार
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के बीच ककरौली निवासी नियाज़ मेंहदी बताया कि गांव के 40 वर्षीय मौलाना रियाज हैदर पुत्र गुलामहुर पिछले एक साल से ईरान के पवित्र शहर कुम में रहकर धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनके साथ उनकी 35 वर्षीय पत्नी दुरफिशा और 14 वर्षीय पुत्री जैनब सिफत भी वहीं रह रही हैं। युद्ध की खबरों के बीच मौलाना के भाई शबाब हैदर, शबी हैदर और शमून हैदर बेहद परेशान हैं और लगातार फोन के माध्यम से भाई और उनके परिवार का हालचाल जान रहे हैं।

मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज

कुवैत में रह रहे युवकों की भी चिंता
युद्ध की तपिश केवल ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि खाड़ी देशों में रह रहे अन्य ग्रामीणों के घरों में भी बेचैनी है। मोरना निवासी मनववर जैदी ने बताया कि इसी प्रकार मोरना के हसन मोहम्मद पुत्र गुलाम अब्बास, आजम पुत्र शमा हैदर, जमाल पुत्र मुंनन व गांव गादला निवासी साहिल पुत्र मौ.रजा, मौ.अब्बास पुत्र शाहिद व शोयब पुत्र शाहिद कुवैत में हैं। क्षेत्र में जारी अस्थिरता को देखते हुए इनके माता-पिता और परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

शांति के लिए उठ रहे हाथ
ककरौली और मोरना के ग्रामीण न केवल अपने परिजनों की सलामती के लिए फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं, बल्कि मस्जिदों और घरों में अमन-चैन की दुआएं भी कर रहे हैं। परिजनों ने भारत सरकार से भी अपील की है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं, तो वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

मुजफ्फरनगर में त्योहारों से पहले आबकारी विभाग का 'हल्ला बोल, शराब की दुकानों पर छापेमारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में त्योहारों से पहले आबकारी विभाग का 'हल्ला बोल, शराब की दुकानों पर छापेमारी

Views: 63

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
असम चुनाव 2026: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, जोरहाट से गौरव गोगोई और नजीरा से देबब्रत सैकिया ठोकेंगे ताल

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात लाइनमैन सोनू करंट लगने से मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात संविदा लाइनमैन सोनू कुमार की ड्यूटी के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर बिजली घर पर तैनात लाइनमैन सोनू करंट लगने से मौत

मिडिल ईस्ट संकट में फंसे भारतीयों को बड़ी राहत: इंडिगो ने शुरू कीं विशेष उड़ानें, निकासी अभियान में तेजी

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट और फारस की खाड़ी में बदलते हालात को देखते हुए इंड‍िगो एयरलाइन ने वहां फंसे लोगों...
Breaking News  राष्ट्रीय 
मिडिल ईस्ट संकट में फंसे भारतीयों को बड़ी राहत: इंडिगो ने शुरू कीं विशेष उड़ानें, निकासी अभियान में तेजी

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं