मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण
अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर; ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए निगरानी के सख्त निर्देश, कानून-व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता
मुजफ्फरनगर। होली के त्यौहार को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने सोमवार को जनपद का दौरा किया। वे शहर की हृदयस्थली कहे जाने वाले शिव चौक पहुंचे, जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
शिव मंदिर में दर्शन और शांति की अपील
एडीजी भानु भास्कर और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शिव चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और जनपद की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उन्होंने आगामी पर्वों को मिलजुल कर और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त
ये भी पढ़ें इजरायल-ईरान युद्ध के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति पर संकट, सोमवार को कीमतों में आ सकता है बड़ा उछालनिरीक्षण के दौरान एडीजी ने शिव चौक के आसपास के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एडीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होलिका दहन स्थलों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, ड्रोन कैमरों के उपयोग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
कानून व्यवस्था से नहीं होगा कोई समझौता
एडीजी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि त्योहार भाईचारे का प्रतीक है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। यदि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस बल लगातार भ्रमणशील है। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां