मुजफ्फरनगर में त्योहारों से पहले आबकारी विभाग का 'हल्ला बोल, शराब की दुकानों पर छापेमारी
उत्तराखंड बॉर्डर पर बॉर्डर पर सघन चैकिंग अभियान के दौरान वाहनों की तलाशी
मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षकों की टीमों ने जनपद भर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर मदिरा की दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर औचक निरीक्षण किया।
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में एवं आगामी त्योहारों के लिए चल रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों का औचक निरिक्षण किया गया। इस अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षकों ने मदिरा की दुकानों पर पोज़ (पीओएस) मशीन के जरिए शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि ओवररेटिंग (तय कीमत से अधिक वसूली) को रोकने के लिए विभाग ने 'रैंडम टेस्ट परचेज' कराया। दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की भी जांच की गई ताकि किसी भी प्रकार की अनियमिता को पकड़ा जा सके। विभाग ने चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मदिरा की दुकानों पर पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
ढाबों पर शराब परोसने पर रोक
निरीक्षण के दौरान आबकारी टीम ने जनपद के विभिन्न ढाबों की सघन तलाशी ली। ढाबा मालिकों को सख्त हिदायत दी गई है कि परिसर में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन या मदिरा परोसना कानूनन अपराध है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विक्रेताओं को ग्राहकों के साथ उचित व्यवहार करने और तय कीमतों पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तारबॉर्डर पर नाकेबंदी, वाहनों की हो रही तलाशी
अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बायवाला चौराहा और उत्तराखंड बॉर्डर पर मोर्चा संभाल लिया है। बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है ताकि बाहरी राज्यों से आने वाली अवैध शराब को जिले में प्रवेश करने से रोका जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां